Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: ‘चाय के 10 मिनट के ब्रेक’ ने बचाई जान, स्टेशन पर चूमी मातृभूमि की माटी
    • छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: ‘सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम’
    • रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से पकड़ा
    • रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
    • ओरछा में MP BJP कार्यसमिति: मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया के बीच दिखी दूरी; न मिलीं नजरें, न साथ हुआ लंच
    • उज्जैन में जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज वीडियो वायरल; किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली काली नंद गिरी पर संतों का गुस्सा
    • नेपाल में लापता हुए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम; वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर लगाई गुहार
    • हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में नया मोड़: राहुल गांधी पर SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नशे ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया! 4 बेटों की अर्थी उठाई, अब 5वें की आखिरी सांसें; पंजाब की सबसे दुखद कहानी

    नशे ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया! 4 बेटों की अर्थी उठाई, अब 5वें की आखिरी सांसें; पंजाब की सबसे दुखद कहानी

    April 6, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     पंजाब में नशे के खात्मे के सरकारी दावों की धज्जियां उड़ाती एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर पत्थर दिल भी पसीज जाए. सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ले से आई चीखें न केवल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रही हैं. बल्कि समाज के उस काले सच को भी उजागर कर रही हैं, जिसे अक्सर फाइलों में दबा दिया जाता है. यहां (addiction ruined world-of a mother) एक बेबस मां की कहानी ने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया है, जिसने नशे के दैत्य के कारण अपने चार जवान बेटों को खो दिया और अब उसका पांचवां बेटा भी मौत से जंग लड़ रहा है.

    नीले रंग का दुपट्टा ओढ़े, आंखों में समंदर जैसा दर्द लिए संतोष कुमारी (काल्पनिक नाम) की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. संतोष उन बदनसीब माताओं में से हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने भरे-पूरे परिवार को उजड़ते देखा है. पिछले 3-4 वर्षों के भीतर उनके चार नौजवान बेटे चिट्टे (नशे) की भेंट चढ़ गए.

    संतोष बताती हैं, ‘मैं पांच बेटों की मां थी… चार को तो नशे ने मुझसे छीनकर श्मशान पहुंचा दिया. अब मेरा पांचवां और आखिरी बेटा भी बिस्तर पर पड़ा है, डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है. तीन दिन से घर में चूल्हा नहीं जला, क्योंकि खिलाने वाला कोई नहीं और खाने वाला कोई बचा नहीं.’ यह सिर्फ एक महिला का दर्द नहीं, बल्कि पंडोरी मोहल्ले के हर दूसरे घर की कहानी बन चुकी है.

    सबसे चौंकाने वाला और गंभीर आरोप यह है कि यह नशे का कारोबार किसी सुनसान इलाके में नहीं, बल्कि सुल्तानपुर लोधी थाने के बिल्कुल बगल में चल रहा है. मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि तस्कर इतने बेखौफ हैं कि वे मुंह ढककर मोटरसाइकिलों पर आते हैं और थाने के आसपास ही ‘चिट्टे’ की पुड़िया बेचकर फरार हो जाते हैं.

    addiction ruined world-of a mother – स्थानीय निवासियों का कहना है कि नशा अब गलियों तक पहुंच चुका है. युवा नशे की लत को पूरा करने के लिए घर के बर्तन और कीमती सामान तक बेच रहे हैं. जब ‘बाबा नानक की नगरी’ कहे जाने वाले इस पवित्र स्थान पर पुलिस स्टेशन के पास ही नशा सरेआम बिक रहा हो, तो आम जनता की सुरक्षा और सरकार के “नशे के खिलाफ युद्ध” के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है.

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में बड़ा उलटफेर: मतदान से पहले ABVP और SOI आए साथ, अध्यक्ष पद के लिए मिला समर्थन

    जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव: दोपहर तक 60% से अधिक मतदान, मेयर विनीत धीर सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

    लुधियाना में पूर्व पत्नी के परिचित का खूनी खेल: बेटे संग खेल रहे पिता पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस में ईंधन संकट: भारत बना बड़ा मददगार, 2 महीने में भेजा 10 लाख बैरल पेट्रोल

    एवरेस्ट और एलजी हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक: जांच में फेल हुए सैंपल, गुणवत्ता मानकों में मिली भारी कमी

    तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.