Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
    • National Security: ‘सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?’ बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से तीखा सवाल
    • Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा
    • Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल
    • Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप
    • Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की बदलेगी सूरत
    • Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
    • Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये

    Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये

    April 4, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कुरुक्षेत्र: जिले के लाडवा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यापारी से 21.35 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क किया और फिर अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ऐप के माध्यम से निवेश करवाया। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स के नाम पर और रकम मांगनी शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार लाडवा निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च को उनकी फेसबुक आईडी पर एक अजनबी का मैसेज आया। बातचीत के दौरान उसने व्हाट्सएप नंबर मांगा, जिस पर उन्होंने अपना नंबर दे दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए अपने प्लेटफॉर्म bitbazaarin.online पर निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

    ऐप इंस्टॉल करवा कर शुरू कराया निवेश
    शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उनके मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल करवाई और उनके नाम से आईडी बनाकर ट्रेडिंग का तरीका समझाया। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने 8, 9 और 12 मार्च को ऐप में बताए गए यूपीआई आईडी पर कुल करीब साढ़े तीन लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने उन्हें दो अन्य बैंक खाते भी दिए, जिनमें पैसे जमा करवाए गए।

    मुनाफा दिखाकर और पैसे डलवाए
    पीड़ित ने बताया कि शुरुआती निवेश के बाद ऐप में उन्हें मुनाफा दिखाया जाने लगा। इस पर आरोपी ने अधिक निवेश करने पर ज्यादा फायदा होने की बात कही। उनके झांसे में आकर उन्होंने 12 मार्च को करीब साढ़े पांच लाख रुपए और जमा कर दिए, जबकि अगले दिन करीब 12.35 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए।

    पैसे निकालने पर मांगा टैक्स
    कुछ दिन बाद जब उन्होंने ऐप के माध्यम से पैसे निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन नहीं हो सकी। इस बारे में जब उन्होंने कथित एक्सपर्ट से संपर्क किया तो उसने पैसे निकालने के लिए टैक्स देने की बात कही। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल थाना साइबर पुलिस कुरुक्षेत्र ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर ‘मौत का जुगाड़’! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्रशासन मौन

    Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज

    Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमितीकरण) की मांग को किया खारिज

    Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

    Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप

    Shocking Incident: युवक के साथ हैवानियत! बंधक बनाकर मारपीट और नग्न कर अश्लील हरकत; पुलिस जांच शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.