Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
    • National Security: ‘सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?’ बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से तीखा सवाल
    • Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा
    • Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल
    • Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप
    • Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की बदलेगी सूरत
    • Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
    • Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Wildlife News: जंगल में दिखा रहस्यमयी जीव! महुआ के फूल खाती ‘उड़ने वाली गिलहरी’ (Flying Squirrel) कैमरे में कैद

    Wildlife News: जंगल में दिखा रहस्यमयी जीव! महुआ के फूल खाती ‘उड़ने वाली गिलहरी’ (Flying Squirrel) कैमरे में कैद

    April 4, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    धमतरी: क्या आपने कभी उड़ने वाली गिलहरी या देखी है, अगर नहीं तो फिर ये तस्वीर आपके लिए खास साबित हो सकती है. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग के कैमरे में एक दुर्लभ उड़ने वाली काली गिलहरी कैद हुई है. गिलहरी आराम से महुआ के पेड़ पर बैठकर महुआ के फूल खा रही है. वन विभाग की टीम ने इस उड़ने वाली गिलहरी की तस्वीर और वीडियो जारी की है.

    उड़ने वाली गिलहरी मिली

    उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने कहा कि हमारे लिए ये तस्वीर काफी अहम है. ये तस्वीर बताती है कि धमतरी के जंगल विविध जीव जंतुओं और परिंदों के लिए सुरक्षित पनाहगार साबित हो रहे हैं. वरुण जैन ने कहा कि यहां की जैव विविधता खास है जिसकी वजह से ये दुर्लभ तस्वीर सामने आई है.

    जंगल की रहस्यमयी जीव

    वन विभाग के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि उड़न गिलहरी अत्यंत दुर्लभ प्रजाति की जीव है. यह मुख्य रूप से उन जंगलों में पाई जाती है जहां पेड़ों की छतरियां आपस में जुड़ी रहती हैं. यह जीव जमीन पर कम और पेड़ों के बीच ग्लाइड करते हुए अधिक समय बिताती हैं. आमतौर पर उड़न गिलहरी भारत के पश्चिमी घाट, जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों में ज्यादा देखी जाती हैं, लेकिन सेंट्रल इंडिया विशेषकर उदंती सीतानदी क्षेत्र में इनकी अच्छी संख्या मिलना वन विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

    थर्मल ड्रोन से हो रही रहवास क्षेत्र की मैपिंग

    उड़न गिलहरी के संरक्षण के लिए वन विभाग आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है. थर्मल ड्रोन के माध्यम से इनके रहवास क्षेत्र की मैपिंग की जा रही है, ताकि इनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखा जा सके और गतिविधियों की वैज्ञानिक निगरानी हो सके.

    ‘उड़ने वाला चूहा’ समझकर होता था शिकार

    वन विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पहले उड़न गिलहरी को ‘उड़ने वाला चूहा’ समझ लिया जाता था, जिसके कारण कई बार इसका शिकार कर दिया जाता था. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया. पिछले कुछ वर्षों में ऐसे 8 से 10 मामलों में कार्रवाई भी की गई है. अब ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़कर उन्हें इसकी पारिस्थितिक महत्व की जानकारी दी जा रही है.

    अतिक्रमण हटाने से बदला जंगल का इकोसिस्टम

    उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि पिछले 3 सालों में लगभग 850 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे जंगल का प्राकृतिक स्वरूप वापस लौटा है. नक्सल प्रभाव खत्म होने के बाद वन विभाग की टीम अब अंदरूनी क्षेत्रों में सक्रिय होकर शिकारियों और तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इन प्रयासों का सकारात्मक असर अब वन्यजीवों की बढ़ती संख्या के रूप में दिखाई दे रहा है.

    इको-टूरिज्म को बढ़ावा, ग्रामीणों को रोजगार की उम्मीद 

    वरुण जैन ने कहा, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व अब इको-टूरिज्म का नया केंद्र बनता जा रहा है. यहां पर्यटक उड़न गिलहरी के अलावा भारतीय विशाल गिलहरी और दुर्लभ पक्षियों जैसे मालाबार बर्ड को देखने पहुंच रहे हैं. वन विभाग का मानना है कि इससे स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र का सतत विकास संभव होगा.

    वन विभाग के लगातार संरक्षण प्रयास, तकनीक का उपयोग, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और ग्रामीणों की भागीदारी ने उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व को वन्यजीव संरक्षण की सफल मिसाल बना दिया है. उड़न गिलहरी की बढ़ती मौजूदगी इस बात का संकेत है कि जंगल का पारिस्थितिक संतुलन मजबूत हो रहा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    RTE Reimbursement News: 14 साल से नहीं बढ़ी RTE प्रतिपूर्ति राशि! निजी स्कूलों ने दी नए सत्र में प्रवेश नहीं देने की चेतावनी

    Durg Bar Association Election 2026: दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मीदवार; अब नतीजों का इंतजार

    Shocking Incident: सूने मकान में मिला लावारिस नवजात! जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, अब अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    Mahasamund Drug Haul: महासमुंद में 281 किलो गांजा जब्त! एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

    National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध निर्माण ध्वस्त

    Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.