Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
    • National Security: ‘सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?’ बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से तीखा सवाल
    • Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा
    • Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल
    • Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप
    • Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की बदलेगी सूरत
    • Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
    • Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, April 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध निर्माण ध्वस्त

    National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध निर्माण ध्वस्त

    April 4, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. नगर पंचायत खोंगापानी के घुटरी टोला इलाके से लेकर नेशनल हाईवे 43 तक राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया.

    लंबे समय से अतिक्रमण का चल रहा था खेल

    नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 1 और 7 में लंबे समय से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान, दुकान और अन्य निर्माण कर लिए गए थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व विभाग ने पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे. समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की.

    शासकीय जमीन को कराया गया मुक्त

    इस दौरान कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया.कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार के नेतृत्व में तहसीलदार, पटवारी सहित पूरी राजस्व टीम मौजूद रही. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीन थानों की पुलिस बल को तैनात किया गया था.

    नेशनल हाईवे 43 के घुटरीटोला क्षेत्र में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया. बताया जा रहा है कि यहां डेयरी और होटल जैसे व्यवसाय अतिक्रमण कर संचालित किए जा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी.प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से इन अवैध निर्माणों को हटाया और मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया.

    अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें पर्याप्त अवसर दिया गया था। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए राजस्व न्यायालय के माध्यम से आदेश पारित किए गए, जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई- लिंगराज सिदार,एसडीएम

    प्रशासन ने दिया स्पष्ट संदेश

    कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी देखने को मिली, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.लोगों से अपील की गई है कि नोटिस मिलने पर समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    RTE Reimbursement News: 14 साल से नहीं बढ़ी RTE प्रतिपूर्ति राशि! निजी स्कूलों ने दी नए सत्र में प्रवेश नहीं देने की चेतावनी

    Durg Bar Association Election 2026: दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मीदवार; अब नतीजों का इंतजार

    Wildlife News: जंगल में दिखा रहस्यमयी जीव! महुआ के फूल खाती ‘उड़ने वाली गिलहरी’ (Flying Squirrel) कैमरे में कैद

    Shocking Incident: सूने मकान में मिला लावारिस नवजात! जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, अब अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    Mahasamund Drug Haul: महासमुंद में 281 किलो गांजा जब्त! एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

    Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.