Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
    • National Security: ‘सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?’ बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से तीखा सवाल
    • Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा
    • Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल
    • Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप
    • Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की बदलेगी सूरत
    • Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
    • Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ‘मन्नत वाली पर्चियां’

    MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ‘मन्नत वाली पर्चियां’

    April 4, 2026 मध्य प्रदेश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से पहले छात्र-छात्राओं के बीच आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. रिजल्ट की चिंता के बीच बड़ी संख्या में विद्यार्थी मंदिरों में पहुंचकर भगवान से अच्छे अंकों और परीक्षा में सफलता की प्रार्थना कर रहे हैं. ऐसे में शहर के कई मंदिरों की दान-पेटियां इन दिनों मन्नत की पर्चियों से भरती जा रही हैं. इन पर्चियों में कोई पास होने की कामना कर रहा है तो कोई अच्छे नंबर आने पर लड्डू चढ़ाने की. कोई परिक्रमा करने की अर्जी लगा रहा तो कोई उपवास रखने का वादा लिख रहा है.

    रिजल्ट से पहले बढ़ी मंदिरों में भीड़

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आ सकता है. ऐसे में भोपाल के मंदिरों में छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ गई है. विद्यार्थी दान-पेटियों में पर्चियां डालकर परीक्षा में पास होने और अच्छे अंक आने की मन्नत मांग रहे हैं. राजधानी के न्यू मार्केट स्थित शनि मंदिर, जहांगीराबाद के खटलापुरा मंदिर और 1100 क्वार्टर्स के पास स्थित गणेश मंदिर में इन दिनों बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं.

    दान-पेटियों में बढ़ीं मन्नत की पर्चियां

    न्यू मार्केट स्थित शनि मंदिर के पुजारी अरुण बुचके ने बताया, “छात्र-छात्राएं पहले पूजा करते हैं और फिर अपनी मनोकामना लिखकर पर्ची दान-पेटी में डाल देते हैं. रिजल्ट से पहले यह परंपरा हर साल देखने को मिलती है, लेकिन इस बार संख्या पहले से ज्यादा बताई जा रही है. इन दिनों दान-पेटियों में रखी पर्चियों की संख्या काफी बढ़ गई है. इसका मुख्य कारण बोर्ड परीक्षाएं हैं.”

    मंदिर में पूजा-अर्चना और दीप जलाने का वादा

    उन्होंने आगे बताया, “10वीं और 12वीं के ज्यादातर छात्र-छात्राओं की अर्जी दान-पेटी में मिल रही है. इन पर्चियों में विद्यार्थी परीक्षा में पास होने, अच्छे नंबर आने और भविष्य में अच्छी नौकरी मिलने की कामना लिख रहे हैं. श्रद्धालु केवल पर्ची डालकर ही नहीं जाते, बल्कि मन्नत पूरी होने पर मंदिर में आकर पूजा-अर्चना भी करते हैं. कई लोग चोला चढ़ाते हैं, दीप जलाते हैं और प्रसाद भी चढ़ाते हैं.”

    पर्चियों में लिखी अनोखी-अनोखी मन्नतें

    मंदिरों में डाली जा रही पर्चियों में विद्यार्थियों की अलग-अलग तरह की मन्नतें देखने को मिल रही हैं. एक छात्रा ने लिखा कि यदि वह परीक्षा में पास हो जाती है तो मंदिर में 100 बार परिक्रमा लगाएगी. एक अन्य छात्रा ने अच्छे अंकों से पास होने पर लड्डुओं का भोग लगाने की बात लिखी है. वहीं एक छात्र ने लिखा कि यदि वह परीक्षा में सफल होता है तो हर मंगलवार उपवास रखेगा और हनुमानजी की विशेष पूजा करेगा. कुछ पर्चियों में विद्यार्थियों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए लिखा है कि उन्हें अच्छे अंक मिलें ताकि वे अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें.

    दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना

    माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है. इसके परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी करने की तैयारी चल रही है. इस वर्ष प्रदेश भर में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं. करीब 90 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है. इसके लिए प्रदेश भर में बनाए गए केंद्रों पर लगभग 18 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है.

    7 मई से होगी द्वितीय परीक्षा

    बोर्ड का प्रयास है कि परिणाम जल्द घोषित किए जाएं ताकि जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण, पूरक या श्रेणी सुधार की परीक्षा देना चाहते हैं तो उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके. मंडल के अनुसार, द्वितीय परीक्षा 7 मई से शुरू होगी. ऐसे में यदि परिणाम 14 से 15 अप्रैल के बीच घोषित होते हैं तो विद्यार्थियों को करीब 20 दिन का समय मिल सकेगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान

    Stray Cattle Menace: छतरपुर में सांड़ों का आतंक! लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुसे 4 सांड़, मची अफरा-तफरी और भारी नुकसान

    Accident in Shivpuri: लोडिंग वाहन पलटने के बाद सड़क पर बिछ गए अंगूर, लोगों में मची लूटने की होड़; पुलिस जांच में जुटी

    Digvijaya Singh Letter: दिग्विजय सिंह की सीएम मोहन यादव को चिट्ठी, टीईटी (TET) की अनिवार्यता पर रोक लगाने की मांग

    BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की ‘तानाशाही’ पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीखा हमला

    Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.