Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
    • National Security: ‘सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?’ बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से तीखा सवाल
    • Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा
    • Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल
    • Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप
    • Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की बदलेगी सूरत
    • Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
    • Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 4, 2026 मध्य प्रदेश 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुरैना/मंडला/उज्जैन: शुक्रवार के दिन मध्य प्रदेश में 3 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें छह लोगों की मौत हो गई. मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-552 पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सब कुछ छीन लिया. बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता और उनके दामाद की बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता-दामाद की मौत
    श्योपुर जिले के सहसराम गांव निवासी 40 वर्षीय पीरू खान की बेटी की शादी 10 अप्रैल को होनी थी. घर में तैयारियां जोरों पर थीं. रिश्तेदारों को निमंत्रण देने का सिलसिला जारी था. इसी कड़ी में 3 अप्रैल शुक्रवार को बेटी का पिता पीरू खान मुरैना के कैलारस कस्बे में पहुंचे. जहां से उन्होंने अपने साले के दामाद 30 वर्षीय शाहिद उर्फ भूरा खान निवासी गुर्ज का पुरा, गांव बिचपरी को साथ में लिया और दोनों शाहिद की बाइक से शादी के कार्ड बांटने निकल पड़े.

    टक्कर के बाद खंती में जा गिरी बाइक
    दोनों जौरा थाना क्षेत्र के अगरौता गांव में अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण देकर वापस लौट रहे थे. शुक्रवार शाम जब वे नेशनल हाईवे-552 पर अगरौता गांव के सामने से गुजर रहे थे, तभी जौरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूटकर गिर पड़ा और कार सड़क किनारे खंती में जा गिरी.

    शादी वाले घर में पसरा मातम
    कार में सवार 35 वर्षीय बंटी कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जहां आज शनिवार को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जायेगा. जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है, यह हादसा हर किसी को झकझोर गया.

    जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया कि, ”अगरौता गांव के पास कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक युवक घायल है. पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक पीरू खान की बेटी की शादी थी, जिसके कार्ड बांटने वे आए हुए थे, तभी यह हादसा हो गया.”

    4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    पीरू खान गांव में टायर मरम्मत की छोटी दुकान चलाकर परिवार पालते थे. एक साल पहले मुंह के कैंसर ने उन्हें घेर लिया, लेकिन जिम्मेदारियों के आगे उन्होंने हार नहीं मानी. ऑपरेशन सफल रहा और वे फिर सामान्य जीवन में लौट आए. पत्नी और चार बच्चों परवेज, अमन, रौनक और काजल की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी. अब बेटी की शादी का समय है और हालात चुनौतीपूर्ण हैं. ऐसे में गांव उनके साथ खड़ा है. ग्रामीणों के अनुसार दुख जरूर है, लेकिन बेटी की शादी जरूरी है और पूरा गांव पीरू के साथ है.

    मंडला में बाइकों की भिड़ंत में 3 की मौत
    मंडला जिले के चारटोला के पास शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम के अनुसार, ”यह हादसा गढ़ी थाना क्षेत्र में हुआ है. सभी मृतक बिछिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. इनमें दो युवक ग्राम जामुन टोला, पंचायत करंजिया माल के हैं, जबकि एक युवक करंजिया माल का ही रहने वाला है.”

    मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
    उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया. तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के समीप दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक मिनी ट्रैवलर बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस चालक और यात्रियों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद प्रशासन की सुस्ती देख ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने बस में आग लगा दी.

    ट्रैक्टर के नीचे दबा चालक
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ब्राह्मणखेड़ा (महूडीपुरा) निवासी विजय सोलंकी (21 वर्ष) अपने साथी राजेश शर्मा (32 वर्ष) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर उज्जैन कृषि मंडी जा रहे थे. रात करीब 10 बजे पीछे से आ रही महादेव ट्रेवलर्स की मिनी बस क्रमांक DL 1 VC 5919 (जो दिल्ली से यात्रियों को लेकर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रही थी) ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया और चालक विजय उसके नीचे दब गया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान

    Stray Cattle Menace: छतरपुर में सांड़ों का आतंक! लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुसे 4 सांड़, मची अफरा-तफरी और भारी नुकसान

    Accident in Shivpuri: लोडिंग वाहन पलटने के बाद सड़क पर बिछ गए अंगूर, लोगों में मची लूटने की होड़; पुलिस जांच में जुटी

    Digvijaya Singh Letter: दिग्विजय सिंह की सीएम मोहन यादव को चिट्ठी, टीईटी (TET) की अनिवार्यता पर रोक लगाने की मांग

    BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की ‘तानाशाही’ पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीखा हमला

    MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ‘मन्नत वाली पर्चियां’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.