Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
    • National Security: ‘सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?’ बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से तीखा सवाल
    • Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा
    • Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल
    • Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप
    • Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की बदलेगी सूरत
    • Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
    • Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी लगाया चीरा

    Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी लगाया चीरा

    April 4, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सतना: मध्य प्रदेश के सतना में एक निजी अस्पताल में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया. जब ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. परिजन का आरोप है कि मरीज के ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बहाने पेट में चीरा लगाया गया और उसकी एक किडनी निकाल ली गई है.

    ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन में अन्य अंगों से छेड़छाड़ के आरोप

    हंगामे के दौरान पीड़िता के परिवार वालों और अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई. इस दौरान अस्पताल परिसर में स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. जब स्थिति और बिगड़ने लगी तो अस्पताल प्रबंधन ने 2 चेक के जरिए 1.87 लाख रुपए परिजन को वापस कर दिए. यह राशि मरीज के परिजन ने ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के लिए जमा कराई थी.

    डॉक्टर ने दी ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कराने की सलाह

    बिरसिंहपुर कस्बा निवासी जमुनिया बाई (50) को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में 29 मार्च की सुबह परिजन ने भर्ती कराया था. अस्पताल में मौजूद न्यूरो सर्जन ने उनका इलाज किया. जिसके बाद डॉक्टर ने ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन करने की सलाह दी. इसके बाद परिजन ऑपरेशन के लिए मान गए और फीस जमा करा दी.

    मरीज को होश नहीं आने पर परिजनों ने काटा बवाल

    1 अप्रैल को जमुनियाबाई साकेत के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि मरीज 24 से 48 घंटों के भीतर होश आ जाएगा. जिसके बाद परिवार वाले मरीज को लेकर घर लौट गए. लेकिन 24 से 48 घंटे के बीच महिला को होश नहीं आया. इस पर परिजन मरीज को लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई.

    पेट में चीरा लगाकर किडनी निकालने का आरोप

    घंटों तक चले हंगामे के बाद मरीज के परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे गए. धरना पर बैठे लोगों ने अस्पातल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि मरीज के ब्रेन का ऑपरेशन किया गया है. लेकिन पेट में भी चीरे के निशान हैं. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला की किडनी निकाल ली गई है.

    निजी अस्पताल परिसर में घंटों तक जारी हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन बैक फुट पर आया. जिसके बाद मरीज के परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ. हॉस्पिटल प्रबंधन ने महिला के बेटे को 2 चेक के जरिए जमा कराई गई राशि को वापस किया. जिसमें पहला चेक 1 लाख 29 हजार 500 रुपए और दूसरा चेक 57 हजार 850 रुपए का वापस दिया गया. जिसके बाद परिजन महिला को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए.

    हास्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी हरीशंकर मिश्रा ने बताया, “असल में मरीज को ब्रेन ट्यूमर था, ये बात उसके परिजन को भी पता थी. डॉक्टर निशांत श्रीवास्तव ने मरीज के परिजन को बता दिया था कि उनके ब्रेन में ट्यूमर है अगर इसका ऑपरेशन नहीं कराया गया तो उनकी जान को खतरा है. जिसके बाद महिला का ऑपरेशन हुआ. परिवार का कहना है कि ऑपरेशन ब्रेन का हुआ है तो पेट को क्यों चीरा गया. आखिर में उनका पैसा वापस लौटा दिया गया है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान

    Stray Cattle Menace: छतरपुर में सांड़ों का आतंक! लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुसे 4 सांड़, मची अफरा-तफरी और भारी नुकसान

    Accident in Shivpuri: लोडिंग वाहन पलटने के बाद सड़क पर बिछ गए अंगूर, लोगों में मची लूटने की होड़; पुलिस जांच में जुटी

    Digvijaya Singh Letter: दिग्विजय सिंह की सीएम मोहन यादव को चिट्ठी, टीईटी (TET) की अनिवार्यता पर रोक लगाने की मांग

    BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की ‘तानाशाही’ पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीखा हमला

    MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ‘मन्नत वाली पर्चियां’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.