Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार
    • रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर
    • सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार
    • मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण
    • “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब
    • अबूझमाड़ में सीआरएमसी सालभर से पेंडिंग रखने का आरोप, डॉक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार, मरीज बोले कहां कराए इलाज
    • धमतरी में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी दवा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावत, फायदा उठा सकती है कांग्रेस

    टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावत, फायदा उठा सकती है कांग्रेस

    October 20, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Revolt In BJP
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने सबसे अधिक 62 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा की पहली सूची में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई बड़े नेताओं के नाम गायब हैं तो कुछ की सीटें भी बदल दी गई हैं। अब कई जगहों पर पार्टी को इन नेताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। धर्मशाला में तो बगावत (Revolt In BJP) खुलकर सामने आ गई है। भाजपा में उठे बागावती सुरों में कांग्रेस को भी अपने लिए मौका दिख रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी भाजपा के कुछ बागी नेताओं को टिकट दे सकती है। इसलिए दूसरी सूची के ऐलान को टाला गया है।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने दूसरी सूची जारी की, महेश्वर, धवाला और रवि को भी दिया टिकट

    हिमाचल में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही भाजपा भले ही ‘परिवारवाद’ को लेकर कांग्रेस को लगातार निशाना बनाती है, लेकिन पार्टी ने कुछ टिकट ‘परिवार’ के आधार पर दिए हैं तो नए चेहरों को मौका देने के लिए कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। भाजपा ने 5 महिलाओं को टिकट दिए हैं तो 11 उम्मीदवार अनूसूचित जाति और 8 अनुसूचित जनजाति से हैं। 11  विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं तो दो मौजूदा मंत्रियों के सीट में बदलाव किया गया है। एक मंत्री को हटाकर उनके बेटे को टिकट दिया गया है। पहली सूची में 19 नए चेहरे हैं, जिनमें से कुछ 2017 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं। भाजपा ने अभी कुल्लू, रामपुर, बरसर, हरोली, देहरा, ज्वालाजी सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोच समझ कर खेला दावं, सत्ता बरक़रार रखने को साधे ये समीकरण

    Revolt In BJP – धर्मशाला सीट पर भाजपा ने राकेश चौधरी को टिकट दिया है। कभी भाजपाई रहे चौधरी 2019 के उपचुनाव में निर्दलीय लड़े और बाद में फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जून में घर वापसी करने वाले राकेश को टिकट मिलने के बाद बीजेपी की स्थानीय ईकाई ने बगावत कर दी है। पार्टी के ब्लॉक दफ्तर पर भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पार्टी नेतृत्व से प्रत्याशी बदलने की मांग की। बीजेपी एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपिन नेहरिया इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चौधरी को टिकट दिए जाने पर आपत्ति है। उनका कहना है कि यदि पार्टी मौजूदा विधायक विशाल नेहरिया को टिकट नहीं देना चाहती है तो किसी दूसरे वफादार कार्यकर्ता को मौका दिया जाए। विपिन ने यहां तक कहा कि यदि पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बदला तो वह 21 अक्टूबर को निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल कर देंगे।

     इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची, सियासी घरानों से 13 उम्मीदवार

    धर्मशाला की तरह जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट बंटवारे पर विवाद हो गया है। यहां महेंद्र ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। लेकिन रजत ठाकुर की बहन वंदना ठाकुर ही उनके विरोध में उतर आई हैं।  बताया जा रहा है कि वंदना गुलेरिया भी टिकट के लिए दावेदारी जता रही थीं, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला है, जिससे वह अपने पिता और भाई से खासी नाराज हैं। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री वंदना ठाकुर ने उनके भाई को टिकट देने के विरोध में अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही संगठन की 55 अन्य महिलाओं ने भी इस्तीफा दे दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों का पूरा ब्रेकअप

    4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- ‘ये सब गैर-BJP समर्थक’

    BMC चुनाव का बिगुल बजा! 15 जनवरी को वोटिंग, 16 को नतीजे, महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में होगा सियासी संग्राम

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    मेक्सिको ने भारत पर लगाया टैरिफ तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत! ट्रेड वॉर का खतरा

    UP BJP अध्यक्ष पद पर दिल्ली में महामंथन खत्म! रविवार को होगा आधिकारिक ऐलान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.