कवर्धा : छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा से एक हैरान और परेशान करने वाला केस सामने आया है. यहां एक महिला के खिलाफ एक लड़के के साथ अनाचार का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला (inverted case of POCSO act) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पीड़ित नाबालिग और महिला के बीच सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ा. उसके बाद महिला ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया.
inverted case of POCSO act – पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बालक की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक महिला से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह संपर्क मुलाकात तक पहुंच गया. आरोप है कि 1 मार्च 2026 को महिला ने बालक को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसे मानसिक दबाव और भावनात्मक प्रलोभन में लेकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया.बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी महिला ने बालक को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक रूप से दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका. बाद में साहस जुटाकर पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.


