Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’
    • ‘पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध’; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील
    • बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?
    • दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
    • Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के ‘ग्रेटर इजराइल’ प्लान पर फिरेगा पानी
    • विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
    • फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति गणना पर बड़ा अपडेट

    Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति गणना पर बड़ा अपडेट

    March 30, 2026 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश के अगली जनगणना को लेकर सारी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है और जल्द ही जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस बीच जनगणना को लेकर भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त (Registrar General and Census Commissioner of India) मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज सोमवार को 2027 की जनसंख्या गणना से जुड़ी गतिविधियां अब काफी आगे बढ़ चुकी हैं. जनगणना के पहले चरण का फील्ड ऑपरेशन अगले महीने 1 अप्रैल से कुछ राज्यों में शुरू हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना की तुलना एसआईआर से नहीं की जानी चाहिए.

    जनगणना आयुक्त नारायण ने बताया कि जनगणना 2027 देश में 2 चरणों में पूरी की जाएगी, और इस बार गणना का काम डिजिटल तरीके से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहला चरण फाइनल गणना को लेकर एक फ्रेमवर्क के रूप में काम करेगा. इस प्रक्रिया में करीब 31 लाख गणनाकार (Enumerators) और सुपरवाइजर, तथा एक लाख से अधिक जनगणना कर्मचारी लगाए जाएंगे. इसके अलावा, इस बार निवासी खुद भी अपनी गणना (Self-enumeration) कर सकेंगे. खुद से गणना करने की सुविधा केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो देश में ही रहते हैं.

    दूसरे चरण में जाति और धर्म की भी गणना

    जनगणना को लेकर नारायण ने कहा, जनगणना 2027 कराने के इरादे की राजपत्र अधिसूचना 16 जून 2025 को ही जारी कर दी गई थी. पहले चरण की अवधि के लिए अधिसूचना 7 जनवरी 2026 को जारी की गई. जनगणना के लिए हाउस लिस्टिंग को काम 1 अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा. जबकि स्वयं गणना हाउस लिस्टिंग से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि में पूरी की जाएगी.

    नारायण ने जानकारी दी कि दूसरे चरण की गणना से जुड़े सवालों की अधिसूचना अगले कुछ महीनों में जारी कर दी जाएगी. इस चरण के दौरान जाति की भी गणना की जाएगी, क्योंकि कैबिनेट ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है. हालांकि, जाति गणना की कार्यप्रणाली (Methodology) को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. दूसरे चरण में धर्म की गणना भी की जाएगी.

    आंकड़े साझा नहीं किए जाएंगेः आयुक्त

    जनगणना 2027 के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए आयुक्त नारायण ने बताया कि गणनाकार डेटा इकट्ठा करने के लिए अपने निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करेंगे, जबकि खुद से गणना करने वाला पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसके लिए 16-अंकों की एक ID भी जारी की जाएगी. ऐसे में जब गणनाकार घर पर आएंगे, तो उन्हें वह ID सौंपनी होगी ताकि दी गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी तरह के दस्तावेज या प्रमाण जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी.

    आंकड़ों की गोपनीयता को लेकर आश्वासन देते हुए जनगणना आयुक्त ने कहा कि जनगणना से जुड़े आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रहेंगे और किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा. लोगों से एकत्रित किए गए आंकड़ों का इस्तेमाल अदालती कार्यवाही में भी नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोग अपनी जानकारी पूरी सच्चाई के साथ साझा करें. जनगणना के दौरान दी गई जानकारी की किसी भी तरह की जांच-पड़ताल करने का कोई प्रावधान नहीं है.

    देश में कुल 16वां, आजादी के बाद 8वीं और साल 2011 के बाद की यह पहली जनगणना है, क्योंकि हर 10 साल में होने वाली जनगणना 2021 में होने वाली थी, लेकिन COVID-19 महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया था. पिछली जनगणना 2011 में आयोजित की गई थी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’

    बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्रीम कोर्ट जाओ

    LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, मिलेगी बड़ी राहत

    Sonia Gandhi Court Case Update: सोनिया गांधी से जुड़े 50 साल पुराने केस पर कोर्ट की टिप्पणी; ‘आधी सदी बाद किसकी होगी जांच?’

    Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.