Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’
    • ‘पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध’; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील
    • बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?
    • दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
    • Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के ‘ग्रेटर इजराइल’ प्लान पर फिरेगा पानी
    • विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
    • फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Dumka Road Accident Update: दुमका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत; स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप

    Dumka Road Accident Update: दुमका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत; स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप

    March 30, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दुमकाः नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. आक्रोशित लोगों ने दुर्गा स्थान चौक के समीप दुमका-पाकुड़ मार्ग को काफी देर तक जाम कर दिया.

    क्या है पूरा मामला

    दुमका नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के पास बांस लदे एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस के द्वारा उसे फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम राहुल दास बताया जा रहा है, जो ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाली कंपनी में कूरियर ब्वाय का काम करता था. शहर के गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले राहुल की हाल ही में शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती है.

    परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई, वे फौरन अस्पताल पहुंचे वहां उन्हें पता चला कि पुलिस ने जब राहुल को अस्पताल पहुंचाया था उस समय वह जीवित था मगर बाद में उसकी मृत्यु हो गई. परिजनों का कहना है कि पहली लापरवाही पुलिस की है जिन्होंने राहुल को अस्पताल तो लाया पर बिना इलाज किए हुए वहां से निकल गए और दूसरी लापरवाही अस्पताल की है जिन्होंने इलाज में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसका परिणाम हुआ कि राहुल की मौत हो गई.

    गुस्साए लोगों ने मार्ग किया जाम

    परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुर्गा स्थान चौक के समीप दुमका-पाकुड़ मार्ग को काफी देर तक जाम कर दिया. उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की. पहले पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की पर वे नहीं माने. बाद में नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और अंचलाधिकारी अमर कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया.

    अंचलाधिकारी ने दी जानकारी

    मौके पर पहुंचे सीओ ने बताया कि परिजनों को दस हजार रुपये तत्काल मुआवजा दिया गया, साथ ही उन्हें यह आश्वासन भी दिया गया कि आप आवेदन लिख कर दीजिए उसमें जांच के बाद आगे कार्रवाई की जायेगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    लातेहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

    मार्च क्लोजिंग पर कोषागारों में बढ़ी हलचल; देर रात तक खुलेंगे ट्रेजरी ऑफिस, रात 10 बजे तक होगा भुगतान

    कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग (या संबंधित शहर) का अधिवक्ता जोएल गिरफ्तार

    हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म और नृशंस हत्या मामले में हाईकोर्ट सख्त; गृह सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिस

    नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज; मंगलवार को तेज हवा, वज्रपात और बारिश का ‘येलो अलर्ट’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.