Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’
    • ‘पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध’; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील
    • बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?
    • दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
    • Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के ‘ग्रेटर इजराइल’ प्लान पर फिरेगा पानी
    • विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
    • फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पतरातू में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरक्षा गार्ड को लगी गोली

    पतरातू में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरक्षा गार्ड को लगी गोली

    March 30, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रामगढ़: जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने एक बार फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. भुरकुंडा–सौंदा बस्ती मुख्य मार्ग पर पतरातू रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज साइट पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई. जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

    मिली जानकारी के अनुसार, जयनगर निवासी सुरक्षा गार्ड प्रदीप राजवंशी ड्यूटी पर मौजूद थे. इसी दौरान देर रात बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली गार्ड की जांघ में लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े.

    फायरिंग की आवाज सुनते ही निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी का माहौल हो गया और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. गोलीबारी से आसपास के लोग भी भयभीत हो गए थे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस को घटनास्थल से खोखा और अपराधियों द्वारा घटनास्थल साइट पर छोड़ा गया पर्चा भी मिला है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

    घायल गार्ड को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए (रिम्स), रांची रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों के भागने के संभावित रूट का पता लगाया जा रहा है. साथ ही ओवरब्रिज साइट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.एसडीपीओ पतरातू गौरव गोस्वामी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घायल गार्ड के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. घायल गार्ड के बेहतर इलाज का भी इंतजाम कराया गया है. लगातार निगरानी रखी जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    लातेहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

    मार्च क्लोजिंग पर कोषागारों में बढ़ी हलचल; देर रात तक खुलेंगे ट्रेजरी ऑफिस, रात 10 बजे तक होगा भुगतान

    Dumka Road Accident Update: दुमका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत; स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप

    कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग (या संबंधित शहर) का अधिवक्ता जोएल गिरफ्तार

    हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म और नृशंस हत्या मामले में हाईकोर्ट सख्त; गृह सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिस

    नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.