Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम
    • Surat Fire Tragedy: सूरत में ‘मौत’ का तांडव! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले; साड़ी पैकिंग करते-करते खत्म हुआ कुनबा।
    • Crime Mystery: एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश
    • Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का ‘महा यू-टर्न’! आज 31 मार्च को झमाझम बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत।
    • Trump’s Ultimatum: ट्रंप का दुनिया को सख्त फरमान- “तेल चाहिए तो हमसे लो, वरना होर्मुज में खुद लड़ो!”
    • पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री
    • पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार
    • राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी

    Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी

    March 29, 2026 बिहार 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार के पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिस युवक को मृत मानकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन अगले ही दिन वह जिंदा लौट आया. घटना के बाद पुलिस और अस्पताल की पहचान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग निवासी अमर चौहान को मृत समझ कर परिजनों ने बीते शुक्रवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया था.

    दरअसल शुक्रवार देर रात खगड़ा तीन नंबर रेलवे फाटक के समीप वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि मृत युवक अमर चौहान है. सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव उन्हें सौंप दिया गया. परिजनों का आरोप है कि शव को पूरी तरह खोलकर नहीं दिखाया गया और अस्पताल कर्मियों ने उसे अमर चौहान का शव बताकर परिवार को सौंप दिया.

    ‘अमर चौहान जिंदा है…’

    इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया. इसी बीच अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि अमर चौहान जिंदा है और पश्चिम बंगाल के पंजी पाड़ा इलाके में मौजूद है. सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचा और अंतिम संस्कार के अगले ही दिन परिजन अमर चौहान को सकुशल वापस ले आए. युवक के जिंदा मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इस घटना ने पुलिस और अस्पताल कर्मियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया, वह युवक आखिर कौन था और बिना सही पहचान के शव परिजनों को कैसे सौंप दिया गया. मृतक की पहचान पुलिस के लिए पहेली बन गई है. पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

    मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप

    Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों से दिया इस्तीफा

    LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

    बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने दी 3 नई ट्रेनों की सौगात, कल से शुरू होंगी नाइट फ्लाइट्स

    सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने छपवाई परिवार की फोटो, शुरू हुआ विवाद, RJD का हमला

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.