Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, ये रही पैकेज की पूरी डिटेल।
    • बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
    • IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।
    • 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना
    • बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ज़रूरी
    • Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां
    • पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
    • बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे दर्शन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    March 29, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूपी कैडर के चर्चित दो आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी जोधपुर के रिसॉर्ट में संपन्न होगी. आईपीएस बिश्नोई आज दोपहर बारात लेकर अपने गांव धोरीमन्ना से जोधपुर के लिए रवाना हुए. इस दौरान परिवार वालों ने ढोल और बाजे पर नाच कर खुशियां मनाई. बता दें कि दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है.

    के.के. विश्नोई की शादी उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा के साथ आज जोधपुर के एक रिसॉर्ट में सम्पन्न होगी. वह दोपहर करीब 2 बजे बाड़मेर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव से बारात लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए. बाड़मेर से जोधपुर की दूरी करीब 200 किलोमीटर है. केके दोपहर करीब 12 बजे सज-धज कर घर से बाहर निकले थे. उन्होंने बहुत ही सुंदर शेरवानी पहनी हुई थीं. काला चश्मा और हाथ में तलवार लेकर वह घोड़ी पर बैठे नजर आए. इस दौरान वह चूरमा खाकर और मंदिर में माथा टेककर दुल्हनिया लेने निकले हैं.

    25 मार्च को हुई सगाई

    उनकी होने वाली पत्नी अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली में एएसपी पद पर तैनात हैं. इससे पहले 25 मार्च को संभल में दोनों की सगाई संपन्न हुई थी. जिसके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मेंहदी, संगीत और बारात कार्यक्रम केके के पैतृक गांव से संपन्न हुआ. इस शाही शादी में कई बड़े मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेताओं को शादी का निमंत्रण भेजा गया है.

    शादी की थीम रखी गई कृष्णांशिक

    बता दें कि के.के. बिश्नोई हाल ही में संभल में हुई हिंसा के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने और अपनी सख्त एवं दबंग छवि के कारण चर्चा में आए थे. अब उनकी शादी समारोह को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शादी की थीम एक खास पैटर्न कृष्णांशिक रखी गई है. बारात निकलने के दौरान बाराती ढ़ोल नगाड़ों पर थिरकते हुए नजर आए हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Barabanki News: बाराबंकी में मानवता शर्मसार, पोस्टमार्टम के बाद देवरानी-जेठानी के शवों से गहने गायब; परिजनों का हंगामा

    Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की सरेआम हत्या

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.