Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, ये रही पैकेज की पूरी डिटेल।
    • बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
    • IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।
    • 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना
    • बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ज़रूरी
    • Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां
    • पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
    • बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे दर्शन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » झारखंड के बिना मान्यता वाले स्कूलों पर लटकी तलवार! बंद होने से बचना है तो इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

    झारखंड के बिना मान्यता वाले स्कूलों पर लटकी तलवार! बंद होने से बचना है तो इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

    March 29, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड में संचालित गैर मान्यता प्राप्त निजी और गैर सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी ऐसे स्कूलों को 8 अप्रैल 2026 तक हर हाल में मान्यता के लिए आवेदन करना होगा. तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाएं जल्द

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के निर्देश पर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है. रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों, प्राचार्यों और प्रबंधन समितियों को निर्देशित किया है कि वे विभागीय पोर्टल https://rte.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें. प्रशासन ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया अनिवार्य है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    विभाग ने जारी की मानकों की जानकारी

    आवेदन के दौरान स्कूलों को अपनी पूरी जानकारी विस्तार से देनी होगी. इसमें आधारभूत संरचना, योग्य शिक्षकों की उपलब्धता, छात्रों की नामांकन संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं का सही और अद्यतन विवरण शामिल करना अनिवार्य किया गया है. विभाग का मानना है कि इन मानकों के जरिए ही बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है.

    इस तरीके से अपनाएं प्रक्रिया

    स्कूलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पोर्टल पर यूजर मैनुअल और मान्यता प्रमाण-पत्र का प्रारूप भी उपलब्ध कराया है. स्कूल प्रबंधन इन दस्तावेजों को डाउनलोड कर आवेदन प्रक्रिया को समझ सकते हैं और उसे सही तरीके से पूरा कर सकते हैं.

    स्कूलों को बंद करने तक की कार्रवाई

    प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो स्कूल निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं करेंगे या मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ झारखंड शिक्षा अधिकार नियमावली 2011 (संशोधित 2019 एवं 2025) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसमें स्कूलों को बंद करने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है.

    शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं पारदर्शिता सबसे अहम

    इस कदम को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. विभाग का उद्देश्य है कि राज्य में संचालित सभी स्कूल तय मानकों के अनुरूप हों, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित माहौल भी मिल सके.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग का अधिवक्ता जोएल गिरफ्तार

    नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    हजारीबाग रामनवमी में मातम! विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की जान गई, लगभग 1000 श्रद्धालु चोटिल

    Tribal Welfare News: आदिम जनजातियों को टूटी झोपड़ियों से मिलेगी आजादी, 792 परिवारों के लिए बन रहे पक्के आवास

    शादी में पति का डांस करना पत्नी को नहीं आया रास! गुस्से में आकर लगा ली फांसी, सदमे में परिवार

    Crime News: शादी में डांस करने पर पति-पत्नी में विवाद, नाराज पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.