Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, ये रही पैकेज की पूरी डिटेल।
    • बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
    • IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।
    • 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना
    • बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ज़रूरी
    • Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां
    • पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
    • बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे दर्शन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Khelo India Tribal Games: 86+KG वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता गोल्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    Khelo India Tribal Games: 86+KG वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता गोल्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    March 29, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पुरुषों के साथ महिला वेटलिफ्टर भी दम दिखा रही हैं. महिला 86+ किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया. मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि असम की पिंकी बोरो ने रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

    140 किलो वजन उठाया

    मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली का दबदबा देखने को मिला. प्रतियोगिता में बेहतरीन तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करते हुए कुल 140 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम वजन उठाकर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और मिजोरम का नाम रोशन किया.

    पिंकी बोरो का शानदार प्रयास, रजत पदक पर कब्जा

    असम की पिंकी बोरो ने भी मजबूत चुनौती पेश करते हुए कुल 125 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 70 किलोग्राम का सफल प्रयास कर रजत पदक अपने नाम किया.

    गुंजन उइके ने जीता कांस्य, मध्यप्रदेश को दिलाया गौरव

    मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 86 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने स्नैच में 39 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 47 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया. वहीं त्रिपुरा की ट्विस्मु जमातिया ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 77 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन पदक से चूकते हुए चौथे स्थान पर रहीं.

    युवा खिलाड़ियों का दम, दर्शकों में दिखा उत्साह

    रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और जज्बे का परिचय दिया. दर्शकों की जोरदार मौजूदगी और उत्साह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक बन गए.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में, अब खिताबी जंग के करीब

    Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

    Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में ज्वाइंट फोर्स का बड़ा एक्शन

    Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बात

    Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश

    बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं है ये जंग

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.