आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने जा रहा है और कई टीमों के चोटिल खिलाड़ियों के खेलने पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हैं. सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने स्टार तेज गेंदबाजों के बिना ही मैदान पर उतरेंगी. ऐसी ही चिंता 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के (Jasprit Bumrah Playing Status) फैंस को भी अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सता रही है कि क्या वो पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. मगर रविवार को होने वाले मैच से 48 घंटे पहले मुंबई की ये चिंता दूर हो गई है क्योंकि बुमराह खेलने के लिए फिट हैं.
28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाना है. वहीं सीजन का दूसरा मैच रविवार 29 मार्च को पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा. ये मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेडे स्टेडियम में खेला जाना है. मगर इस मैच से करीब 3 दिन पहले तक भी बुमराह टीम के साथ नहीं जुड़े थे. असल में वो अचानक बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच गए थे, जिसने चोट की आशंका को बढ़ा दिया था.
Jasprit Bumrah Playing Status – मगर अब मुंबई और इसके फैंस को चैन की सांस लेने का मौका मिला है क्योंकि बुमराह आखिरकार टीम में शामिल हो गए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार 27 मार्च की शाम बुमराह मुंबई इंडियंस के होटल पहुंच गए और अब उनके पहले मैच में खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बुमराह 8 मार्च को हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद से ही ब्रेक पर थे.


