Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Spiritual Unity Event: समाज में एकता स्थापित करने का संकल्प: संत समागम में जुटेंगे दिग्गज संत, आध्यात्मिकता की बहेगी धारा
    • विश्व युद्ध की आहट? ईरान-इजराइल जंग पर गोठड़ा वाली माताजी की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कब और कैसे थमेगा विनाश!
    • जबलपुर में रेत निकालने वाली ‘पनडुब्बी’! अवैध उत्खनन का पूरा गणित और माफिया का खतरनाक जुगाड़
    • Ratlam Gangrape : रतलाम में दो चचेरी बहनों से फैक्ट्री में सामूहिक दुष्कर्म, पार्टी का झांसा देकर ले गए थे 3 युवक
    • Khandwa Superstition Case: खंडवा में पाखंडी बाबा का खौफनाक खेल: भूत भगाने के नाम पर श्मशान में तंत्र-मंत्र, दंपति से की बड़ी ठगी
    • Jaya Kishori Mahakal Darshan: उज्जैन पहुंचीं जया किशोरी, महाकाल के दर्शन कर हुईं भावुक; बोलीं- ‘जितनी बार देखो मन नहीं भरता’
    • Jasprit Bumrah Playing Status: क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? मैच से 48 घंटे पहले आया बड़ा अपडेट
    • Bhooth Bangla Postponed: 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के कारण बदली तारीख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Moradabad Conversion Case: मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Moradabad Conversion Case: मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    March 28, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत बिलारी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक कोचिंग सेंटर से लौटते समय 12वीं की छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने उसकी सहपाठी छात्रा को अब गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है.

    घटना बिलारी थाना इलाके के मोहल्ला शाहकुंज स्थित एक कोचिंग सेंटर की है. पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बहन 12वीं की छात्रा है. आरोप है कि उसकी पांच सहपाठी छात्राएं (जिनमें से चार सहसपुर और एक थामला गांव की रहने वाली हैं) उस पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने और बुर्का पहनने के लिए लगातार दबाव बना रही थीं.

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी छात्राएं पीड़िता को जबरन नॉनवेज खिलाने के लिए ले जाने की कोशिश करती थीं. परिजनों ने इसे एक गहरी साजिश करार देते हुए बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.

    CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

    इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में कुछ छात्राएं पीड़िता को जबरन बुर्का पहनाती दिख रही हैं. वीडियो में कथित तौर पर यह भी सुना गया कि “बुर्का पहन ले, इसमें तू अच्छी लगेगी.” वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी.

    पुलिस की कार्रवाई: आरोपी छात्रा सुधार गृह रवाना

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक 17 वर्षीय आरोपी किशोरी (सहपाठी छात्रा) को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर आरोपी छात्रा को नोएडा स्थित बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है.

    गिरफ्तारी के दौरान काफी देर तक आरोपी छात्रा के परिजन थाने के बाहर जुटे रहे, लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य छात्राओं की भूमिका की भी जांच कर रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सुसाइड नोट में लिखा खौफनाक सच: शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन ने दी जान, आखिरी खत में लिखी ऐसी बात कि कांप जाएगी रूह

    यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची

    ‘जीरो फैट’ ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत

    यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी

    GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट

    ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.