लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर शुक्रवार को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ. दोपहर के समय हुए इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच गंभीर घायल हैं. बर्फ की मोटी परत के नीचे कई वाहनों के दबे होने और उनमें लोगों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा कि यह हादसा (outcry in Ladakh) उस समय हुआ, जब क्षेत्र में भारी बर्फबारी और मौसम काफी खराब था. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
outcry in Ladakh – प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमस्खलन इतना भीषण था कि उसने कई यात्री और मालवाहक वाहनों को अचानक अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया, ताकि बर्फ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके.
अधिकारियों ने दी हादसे की जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय जोजिला में जीरो पॉइंट के पास एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिससे कई यात्री और वाहन बर्फ के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. पता चला कि करीब तीन से चार वाहन फंसे हुए हैं. शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 7 की मौत हो चुकी थी, जबकि 5 घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
कारगिल और लद्दाख के रहने वाले सभी
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सड़क बंद कर दी गई, जबकि मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए बचाव और सफाई अभियान शुरू कर दिया गया. अभी भी कुछ वाहन फंसे हैं. सेना, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी है. बताया जा रहा सभी मृतक कारगिल और लद्दाख के रहने वाले थे.


