Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक
    • India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    • Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी
    • Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार
    • Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट
    • Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा
    • दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार
    • बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Giridih News: गिरिडीह की 304 बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन

    Giridih News: गिरिडीह की 304 बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन

    March 27, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह: तनी हुई भौहें, सिर पर पगड़ी और हाथ में लाठी-तलवार. कुछ इसी तरह की तस्वीरें, इस रामनवमी में गिरिडीह शहर की सड़कों पर देखने को मिली. यहां एक वेश-भूषा, एक अंदाज और मुख से जय श्रीराम का नारा लगाती हुईं जब 304 बेटियों ने अखाड़े में अपना जौहर दिखाया तो सभी दंग रह गए. मंच पर बैठे मानिंद के साथ-साथ अखाड़ा देखने पहुंचे राहगीर, सबने बस ये ही कहा ‘छोरियां क्या छोरों से कम है.’

    लगातार लेती रही प्रशिक्षण

    दरअसल, हम जिन बेटियों की बात कर रहे हैं वह गिरिडीह शहर की हैं. इन बच्चियों ने तलवारबाजी, लाठी भांजने समेत अन्य परम्परागत हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण लिया है. आत्मरक्षा के लिए उन्होंने यह प्रशिक्षण लिया है. जिसका प्रदर्शन वह रामनवमी में कर रही हैं. इन बेटियों को प्रशिक्षित करने का काम पूनम वर्णवाल ने किया है.

    पूनम पिछले कुछ वर्षो से बेटियों को प्रशिक्षित कर रही हैं. पूनम बताती हैं कि बच्चियों के आत्मबल को मजबूत करने के लिए वह बच्चियों को प्रशिक्षित करने में जुटी रहीं. साथ ही इन्हें रामनवमी के अखाड़ा में प्रदर्शन के लिए तैयार करने में भी सफल रहीं.

    वह बताती हैं कि पिछली दफा उनके पास प्रशिक्षण लेने वाली बेटियों की संख्या महज 43 थी, लेकिन इस बार 304 हो गई है. उन्होंने कहा कि कुटुंब प्रबोधन के तहत माता अहिल्याबाई होलकर वाहिनी द्वारा आयोजित इस अनोखे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बेटियां न सिर्फ शस्त्र कला में निपुण हो रही हैं, बल्कि इनके अंदर आत्मबल भी बढ़ा है. समाज में अब बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूक हुई हैं. अभिभावक भी इस बात को समझ रहे हैं.

    उत्साहित हैं सभी बच्चियां

    रामनवमी में शस्त्रों से प्रदर्शन करने वाली बच्चियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बच्चियां काफी खुश भी हैं और एक बात कहती हैं कि इस प्रशिक्षण से वह शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन रही हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Hazaribagh Ram Navami Dangal: हजारीबाग में रामनवमी पर दंगल का आयोजन, देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दम

    Palamu News: लोकसभा में गूंजा चियांकी हवाई अड्डे का मुद्दा, सांसद वीडी राम ने उड्डयन मंत्रालय से किया आग्रह

    Palamu News: लोकसभा में गूंजा चियांकी हवाई अड्डे का मुद्दा, सांसद वीडी राम ने उड्डयन मंत्रालय से किया आग्रह

    Jharkhand Weather Update: रामनवमी पर झारखंड में मौसम का ट्विस्ट, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

    Hazaribagh News: हजारीबाग में बच्ची की बर्बरतापूर्वक हत्या, विरोध में उतरी भाजपा, प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

    Entrance Exam Update: बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, नोट कर लें 10 मई का दिन

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.