Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक
    • India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    • Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी
    • Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार
    • Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट
    • Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा
    • दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार
    • बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Gwalior LPG Crisis: ग्वालियर में प्रसादी पर गैस संकट, 7 क्विंटल लकड़ी जलाकर तैयार हुआ भंडारे का खाना

    Gwalior LPG Crisis: ग्वालियर में प्रसादी पर गैस संकट, 7 क्विंटल लकड़ी जलाकर तैयार हुआ भंडारे का खाना

    March 27, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ग्वालियर: अमेरिका-इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया के साथ भारत में भी देखने को मिल रहा है. भले ही सरकार लाख दावे करे लेकिन लोग एलपीजी गैस कमी के संकट से जूझ रहे हैं. इसका असर अब आस्था पर भी पड़ रहा है.

    रामनवमी के मौके पर देश भर की तरह ग्वालियर के प्रसिद्ध मंदिरों पर हर साल भंडारे आयोजित होते हैं लेकिन इस साल हालत अलग हैं. कई मंदिर सूने हैं तो कहीं लोग भंडारों के लिए भोजन पकाने दूसरे विकल्प अपना रहे हैं. ग्वालियर के वैष्णो देवी मंदिर में भी 5 हजार श्रद्धालुओं के लिए लकड़ी के चूल्हों पर भंडारा प्रसादी तैयार हो रही है.

    गैस चूल्हों की जगह लकड़ी पर बना प्रसाद

    रामनवमी का मौका है और मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त भंडारा प्रसादी पाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने इस बार भंडारों की संख्या सीमित कर दी है. ग्वालियर के वैष्णो देवी मंदिर धाम पर भंडारे के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिले तो आयोजकों ने लकड़ी और चूल्हों का सहारा लिया.

     भंडारा प्रसादी तैयार किए जाने वाली रसोई में हालात का जायजा लिया तो पाया इस बार प्रसादी बनाने के लिए रसोई गैस की जगह ईंधन के लिए लकड़ी जलाकर इस्तेमाल किया जा रहा है.

    ‘लकड़ी से ईंधन की पूर्ति जटिल समस्या’

    भंडार गृह में मौजूद एक श्रद्धालु ने बताया कि, हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था की है लेकिन इस बार गैस सिलेंडर की कमी की वजह से लकड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. भंडारा की समस्या तो नहीं लेकिन लकड़ियों का मैनेजमेंट काफी परेशानियों से हो रहा है. आम तौर पर गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाते थे तो जरूरत पड़ने पर श्रद्धालु भी दे जाते थे. लकड़ी के साथ वाहन साधन किराया कई दिक्कतें आती हैं, सिलेंडर मिल जाता तो ज्यादा अच्छी व्यवस्था हो जाती.

    ‘कई कोशिशों के बाद भी नहीं मिले गैस सिलेंडर’

    इस भंडारा प्रसादी का आयोजन करा रहे पुरुषोत्तम कुशवाह ने बताया, “इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी है. क्योंकि बाहर से ही सिलेंडर नहीं आ पा रहे हैं इस कारण ग्वालियर में भी आसानी से नहीं मिल रहे हैं. हमने भी प्रयास किए थे, घरेलू गैस सिलेंडरों के नंबर भी लगाए लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं आए. इसलिए फिर लकड़ियों की व्यवस्था करना पड़ी.”

    ‘सिलेंडर ना मिलने से हलवाई भी परेशान’

    आयोजकों में शामिल मनोज कुशवाह का कहना है कि, “गैस की कमी से प्रसादी पर कोई असर नहीं आने दिया है. हर साल लगभग 5 से 6 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी तैयार कराई जाती है और इस बार भी इतनी ही प्रसादी तैयार कराई गई है. इसके लिए अभी तक 7 क्विंटल लकड़ी लाई जा चुकी है और भंडारा तैयार किया गया. अगर और भी जरूरत पड़ेगी तो लकड़ी मंगाएंगे क्योंकि सिलेंडर ना होने से काफी समस्या हो रही ना सिर्फ लोगों को बल्कि हलवाईयों को भी परेशानी हो रही है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

    पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कई बाइक बरामद कर चोरों को भेजा जेल

    Ram Navami News: मद्देड में 70 साल पुरानी परंपरा, 5 दिन तक चलता है सीता-राम ‘कल्याणम्’

    Crime News: सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Khelo India Tribal Games: महिला हॉकी में मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा की शानदार जीत

    Cyber Crime News: फर्जी सिम कार्ड के बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश, 1 फोटो पर एक्टिवेट किए 72 सिम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.