Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Palamu News: लोकसभा में गूंजा चियांकी हवाई अड्डे का मुद्दा, सांसद वीडी राम ने उड्डयन मंत्रालय से किया आग्रह
    • पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कई बाइक बरामद कर चोरों को भेजा जेल
    • Jharkhand Weather Update: रामनवमी पर झारखंड में मौसम का ट्विस्ट, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
    • Hazaribagh News: हजारीबाग में बच्ची की बर्बरतापूर्वक हत्या, विरोध में उतरी भाजपा, प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
    • Entrance Exam Update: बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, नोट कर लें 10 मई का दिन
    • Ranchi News: रांची में रामनवमी की धूम, अखाड़े में उतरे बाबूलाल मरांडी और मंत्री संजय सेठ
    • Jharkhand State Arogya Society Alert: फर्जी नोडल ऑफिसर बनकर मांगे पैसे, JSAS ने जारी किया अलर्ट
    • Giridih News: गिरिडीह की 304 बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची

    यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची

    March 27, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक तरफ जहां घर-घर कन्या पूजन की तैयारी चल रही है. वहीं, दूसरी ओर एक मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने 6 साल की मासूम को खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन असली परीक्षा तब शुरू हुई जब पीड़ित परिवार इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा.

    पीड़ित मासूम और उसका परिवार दोपहर 2:00 बजे मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल पहुंचे. आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टरों ने मासूम की गंभीर स्थिति को देखने के बजाय उसे मेडिकल लीगल औपचारिकताओं के नाम पर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया. जब परिवार ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, तो वहां डॉक्टर नदारद मिले. मजबूरन परिवार वापस महिला अस्पताल लौटा, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी इलाज शुरू नहीं किया गया.

    9 घंटे बाद जब अस्पताल के गेट पर बैठे परिजन, तब जागा प्रशासन

    सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने महिला अस्पताल के गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे. रात करीब 10:00 बजे, यानी घटना के करीब 9 घंटे बाद मासूम का इलाज शुरू हो सका.

    CMO और मेडिकल कॉलेज प्रशासन में तीखी बहस

    मौके पर पहुंचे CMO और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला. CMO ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला अस्पताल को 5 साल पहले मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर किया गया था, लेकिन तब से यहां मरीजों के इलाज में लगातार लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो वे अस्पताल को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ शासन को पत्र लिखेंगे.

    दूसरी ओर, मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल नीरज पांडे ने तर्क दिया कि मेडिकल लीगल मामले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के केंद्रों के अंतर्गत आते हैं, इसलिए उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था. इस बीच ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर की संवेदनहीनता भी सामने आई, जो 6 साल की रेप पीड़िता को बार-बार ‘बच्चों के डॉक्टर’ के पास ले जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही थी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार

    Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 लाख Sq Ft का वाटरप्रूफ टेंट

    ‘जीरो फैट’ ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत

    यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी

    GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट

    ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.