Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बौद्ध धर्म की आड़ में हिन्दू देवताओं का अपमान, AAP मंत्री राजेंद्र पाल गौतम घिरे

    बौद्ध धर्म की आड़ में हिन्दू देवताओं का अपमान, AAP मंत्री राजेंद्र पाल गौतम घिरे

    October 7, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राम और कृष्ण भगवान नहीं और कभी इनकी पूजा नहीं करेंगे, दिल्ली सरकार के मंत्री (AAP Minister) राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में हजारों लोगों को दिलाए गए शपथ पर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गौतम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। राजेंद्र पाल गौतम इससे पहले भी केजरीवाल सरकार की किरकिरी करा चुके हैं। गौतम के ट्विटर हैंडल से 2019 में भगवान राम और कृष्ण के वजूद पर सवाल उठाते हुए विवादित ट्वीट किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया था कि उनका ट्विटर हैंडल किसी ने हैक कर लिया था।

    इसे भी पढ़ें – इतना तो पत्नी भी नहीं डांटती, LG की चिट्ठियों को लेकर केजरीवाल ने ली चुटकी

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता पार्टी के कुछ नेताओं के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने में दिल्ली सरकार के सामाजिक कल्याण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आदेश गुप्ता ने कहा, ”भारत में सामाजिक और धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने की साजिश है। किसी भी धर्म में हिंदू धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं कही गई है। ना तो कोई धर्म और ना संविधान इसकी इजाजत देता है। केजरीवाल के इशारे पर मंत्री ने जो बात कही ना तो वह कानूनी रूप से ठीक है और ना ही समाजिक या संवैधानिक रूप से ठीक है।” आदेश गुप्ता ने इस मुद्दे पर केजरीवाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

    AAP Minister – नवंबर 2019 में भी राजेंद्र पाल ऐसे ही एक विवाद में घिरे थे। तब भी उन्होंने भागवान राम और कृष्ण के वजूद पर सवाल उठाया था। राजेंद्र पाल गौतम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ”अगर यह बात प्रमाणित है कि राम और कृष्ण तुम्हारे पूर्वज हैं तो इतिहास में इनको पढ़ाया क्यों नहीं जाता। पूर्वजों का कोई इतिहास होता है, जबकि इनका कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं है। यह पौराणिक कथाएं हैं, ऐतिहासिक नहीं जबकि पेरियार जी का दृष्टिकोण प्रमाणिकता और तार्किकता के आधार पर था।” हालांकि, इस पर विवाद बढ़ा तो गौतम ने दावा किया कि किसी ने उनका अकाउंट हैक करके यह ट्वीट किया था।

    इसे भी पढ़ें – लोनी में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार लोगो की मौत

    गौरतलब है की विजयादशमी के दिन दिल्ली के करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में करीब 10 हजार लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्रूी राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे। बीजेपी ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि मंत्री की मौजूदगी में लोगों को शपथ दिलाई गई कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण समेत किसी भी हिंदू देवी-देवता को भगवान नहीं मानेंगे और ना ही कभी उनकी पूजा करेंगे। बीजेपी ने इसे दंगा कराने की साजिश बताते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा है कि 24 घंटे के अंदर गौतम को पद से हटाया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग

    बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह

    दिल्ली में खत्म होगा Red Light का झंझट! इन 3 रूटों पर घंटों का सफर अब मिनटों में

    दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.