Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’
    • पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा
    • GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट
    • Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान
    • Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
    • Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
    • लुधियाना न्यूज़: अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर चला GLADA का बुलडोजर
    • योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही; गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान

    Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान

    March 25, 2026 पंजाब 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ गुजरात के अमरेली में विजय विश्वास सभा आयोजित की. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है. पंजाब में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है. अगर गुजरात में भी आप के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई तो पूरे राज्य का नक्शा बदल जाएगा.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से भाजपा का गुजरात पर कब्जा है. सौराष्ट्र 48 विधानसभा सीटें हैं. 2022 में सौराष्ट्र की जनता ने 48 में से 40 सीटें भाजपा को दी. सौराष्ट्र की जनता ने भाजपा को प्यार, सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बदले में भाजपा ने भ्रष्टाचार, धक्के, गालियां, अपमान, डंडा और जेल दिया.

    मोरबी और बड़ौदा का पूल टूट गया

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी और बड़ौदा का पूल टूट गया. यहां के किसानों ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुगफली की फसल खराब हो गई. गुजरात सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए मुआवजे का एलान किया, लेकिन किसानों को नहीं मिला.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है. भगवंत मान किसान के बेटे हैं. मेरे पिता भी नेता नहीं थे. ईशुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया, चैतर वसावा, विनोद सोहरठिया समेत आप के सभी नेताओं के घर में पहले कोई नेता नहीं था.

    गुजरात की तरह पंजाब भी किसानों की धरती

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 117 में से आम आदमी पार्टी के 96 विधायक हैं. इनमें 80 से ज्यादा पहली बार आम घरों के लड़के-लड़कियां विधायक बने हैं. वहीं, गुजरात में विधायक की पत्नी, बेटा विधायक बनता है. भाजपा और कांग्रेस में आम घरों के बच्चों को नहीं, बल्कि नेताओं के बच्चों को ही टिकट मिलता है. लेकिन आम आदमी पार्टी आम लोगों के मुद्दे उठाती है और आम लोगों की सरकार बनाती है. गुजरात की तरह पंजाब भी किसानों की धरती है. पंजाब में किसानों के लिए काम होता है. गुजरात में आधी रात में किसानों को बिजली मिलती है, लेकिन पंजाब में दिन में 8 घंटे बिजली मिलती है.

    दिल्ली के लोगों के जीवन में भी आया सुधार

    वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम लोगों की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी बनी है. जब दिल्ली में आप की सरकार थी, तब वहां सरकारी स्कूल बहुत अच्छे हो गए थे. मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त दवाई और गरीबों को मुफ्त इलाज मिलता था. झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की जिंदगी में सुधार आ गया था और लोगों को रोजगार मिल रहे थे. उसके बाद भाजपा की सरकार आ गई और सब कुछ बंद कर दिया गया. प्राइवेट स्कूल मनमर्जी कर रहे हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    लुधियाना न्यूज़: अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर चला GLADA का बुलडोजर

    Punjab Tender Scam in Lok Sabha: लोकसभा में गूँजा पंजाब का टैंडर घोटाला, एनआईए (NIA) जांच की उठी मांग; विपक्ष ने सरकार को घेरा

    Punjab Weather Alert: पंजाब में 26 और 29 मार्च को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ का असर; देखें IMD की नई रिपोर्ट

    गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: पोस्टमार्टम के लिए रवाना शव, हर पल की होगी Videography

    Randhawa Suicide Case: “हमें पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं”—रंधावा की पत्नी के सनसनीखेज आरोप; भुल्लर के रसूख और सरकार के संरक्षण पर उठाए सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.