Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोडरमा घाटी में ‘दाल लूट कांड’! दो ट्रकों की टक्कर के बाद सड़क पर बिछी दाल; पुलिस को देख भागे लोग, बोरियां बरामद करने में जुटी टीम
    • Garhwa School Fee News: गढ़वा में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक, री-एडमिशन और एनुअल चार्ज के नाम पर वसूली अवैध; प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
    • Chaibasa Murder News: चाईबासा में बेटे ने की मां की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को आग के हवाले किया; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
    • रामनवमी 2026: 41 सालों की अटूट परंपरा और लाखों की भीड़! इस बार क्यों खास है राम जन्मोत्सव? देखें भव्य शोभायात्रा और विशेष मुहूर्त
    • Dhamtari Diesel Hoarding Case: धमतरी में डीजल जमाखोरी का भंडाफोड़, पेट्रोल पंप मालिक के पास मिला 3100 लीटर ईंधन; प्रशासन ने सील किया स्टॉक
    • इंदौर में भारी तनाव! धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन; थाने का घेराव कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पुलिस अलर्ट
    • ब्यूटी पार्लर में ‘खूनी इश्क’! कश्मीरी प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद भी दी जान; सिलीगुड़ी में मची सनसनी, देखें दिल दहलाने वाली वारदात
    • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’! पाकिस्तान-नेपाल रूट से आ रही थी मशीन गन और विदेशी पिस्टल; 10 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Indore Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर के लिए करता था काम; इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Indore Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर के लिए करता था काम; इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 25, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर संजय जैन को पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकी मिली थी. बिल्डर को फोन आया था, जिसमें फोन लगाने वाले व्यक्ति द्वारा 15 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की तो लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के लिए काम करने वाले मनीष जांगिड़ का नाम सामने आया. मनीष वही आरोपी है, जिसने अशोकनगर में ऐसे ही एक व्यापारी को धमकाकर पैसों की डिमांड की थी.

    प्रोडक्शन वॉरंट पर इंदौर लाई पुलिस

    जांच के आधार पर इंदौर पुलिस अशोक नगर जेल में बंद मनीष जांगिड़ को प्रोडक्शन वारंट (पहले से गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाना) पर इंदौर लाई है. पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के कई व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम पर एक के बाद एक कई धमकी भरे फोन आ रहे थे. अतः जब पुलिस के द्वारा मोबाइल नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो शक की सूई मनीष जांगिड़ पर टिक गई.

    मध्य प्रदेश में लॉरेंस गैंग के लिए वसूली के आरोप

    मनीष जांगिड़ मूलतः जयपुर का रहने वाला था और जयपुर में इंस्टाग्राम के माध्यम से वह लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया था. हैरी बॉक्सर ने मनीष जांगिड़ को कथित तौर पर मध्य प्रदेश के व्यापारियों से वसूली का काम दिया गया था. और इसी के चलते वह मध्य प्रदेश के कई बड़े कारोबारी की निगरानी करता और फिर उन्हें हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकता भी था. इस दौरान उसने कई बड़े कारोबारियों को धमकाकर उनसे वसूली भी की. कई कारोबारियों ने जान के खतरे के चलते उसे पैसे भी दिए, इस बात की पुष्टि भी पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान की है.

    मध्य प्रदेश के कई व्यापारियों को धमकी देकर करोड़ों की डिमांड

    अशोकनगर पुलिस ने पिछले दिनों मनीष जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं, पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी से पहले मनीष जांगिड़ ने ही इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में ही रहने वाले कारोबारी संजय जैन को भी फोन कर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. भोपाल में एक और कारोबारी की जान बख्शने के बदले 10 करोड़ की डिमांड के मामले को भी मनीष जांगिड़ से ही जोड़कर देखा जा रहा है. इसी के चलते इंदौर क्राइम ब्रांच और तुकोगंज पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मनीष जांगिड़ को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उसे प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया है और अब इंदौर पुलिस उससे सख्ती से.

    ऐसे लोगों के प्रभाव में न आएं युवा : पुलिस कमिश्नर

    इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, ” इंदौर के एक कारोबारी से इस तरह की शिकायत मिली थी और भी कई शहरों में फोन पर इस तरह धमकी दिए जाने के मामले सामने आए. जिसके बाद हमारी कई टीमें इस दिशा में जांच कर रही थीं, जिसमें सफलता मिली है और आरोपी से कड़ पूछताछ की जा रही है. यह भी सामने आया है कि कई आरोपी शहरों के कई युवाओं को अपने प्रभाव में लाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. युवाओं से अपील है कि ऐसे लोगों के प्रभाव में न आएं क्योंकि पुलिस ऐसे मामलों में बेहद कठोर कार्रवाई करती है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MP High Court on Religious Conversion: मतांतरण के बाद छिन जाएगा ‘ST’ का दर्जा? मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का सख्त निर्णय, आदिवासी लाभ पर रोक

    Bhopal Commercial LPG Supply: भोपाल में कमर्शियल गैस की आपूर्ति बहाल, 15 दिन बाद होटलों को मिले 700 सिलिंडर; इंडेन का बड़ा कदम

    भोपाल कोर्ट में भारी बवाल! पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे को सरेआम पीटा; भड़के वकीलों ने आरोपी को 8 घंटे बनाया ‘कैदी’, पुलिस भी बेबस!

    IAS फार्म हाउस जुआ कांड: ‘जगदीश कुबड़ा’ ने उगले राज और खाकी पर गिरी गाज! 4 पुलिसकर्मी लाइन अटैच; जुआरियों से क्या था कनेक्शन?

    MP के बड़े अफसरों को जेल! पूर्व ACS मोहम्मद सुलेमान और IAS तरुण राठी समेत 4 को 2-2 महीने की सजा; हाईकोर्ट ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

    RSKMP Result 2026: आज दोपहर 1:30 बजे आएगा एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, rskmp.in पर ऐसे चेक करें मार्कशीट; देखें डायरेक्ट लिंक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.