Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ranchi LPG Supply Update: रांची में गैस सप्लाई सुधारने के लिए कड़े निर्देश, घरेलू सिलिंडर की ब्लैक मार्केटिंग पर होगी FIR; जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • Jharkhand Opium Cultivation News: सैटेलाइट इमेज ने उड़ाई पुलिस की नींद, चतरा और खूंटी सहित कई जिलों में अफीम की खेती का पर्दाफाश; 2026 की बड़ी रिपोर्ट
    • रामगढ़ में ‘लाल आतंक’ के बाद ‘कोयला माफिया’ पर सर्जिकल स्ट्राइक! बारूद से उड़ाए अवैध खदानों के मुहाने; तस्करों में भगदड़
    • Ranchi Crime News: राजधानी में लुटेरों का कहर, 3 पेट्रोल पंपों से लाखों की लूट; विरोध करने पर कर्मचारी लहूलुहान, पुलिस की नाकेबंदी शुरू
    • Ranchi School Annual Function 2026: रांची के सरकारी स्कूलों में आज से वार्षिक उत्सव, 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल; विभाग की बड़ी तैयारी
    • बस्तर में नक्सलियों का ‘क्लाइमेक्स’! 25 लाख का इनामी कमांडर पापाराव 17 लड़ाकों संग आज करेगा सरेंडर; क्या खत्म हो गया लाल आतंक?
    • Chhattisgarh Landless Farmers Scheme: आज 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे CM विष्णुदेव साय, 5 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल
    • Minister Laxmi Rajwade on Child Protection: बाल संरक्षण के लिए आगे आए समाज, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कार्यशाला में की बड़ी अपील
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » World Air Quality Report 2026: यूपी का ‘लोनी’ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली चौथे स्थान पर; भारत बना छठा सबसे प्रदूषित देश

    World Air Quality Report 2026: यूपी का ‘लोनी’ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली चौथे स्थान पर; भारत बना छठा सबसे प्रदूषित देश

    March 25, 2026 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रदूषित शहरों के मामले में दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे भारत की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में से 3 शहर भारत के हैं, और टॉप 50 में से 29 शहर अकेले भारत के रहे. अब कल मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 2025 में दिल्ली दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर और सबसे प्रदूषित राजधानी रही. हालांकि भारत सबसे प्रदूषित देशों के मामले में टॉप 5 देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है.

    दिल्ली का सालाना औसत फाइन पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) का स्तर 99.6µg/m³ दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से तय सुरक्षित सीमा से करीब 20 गुना अधिक है. स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir की ओर से जारी सालाना ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025’ (World Air Quality Report 2025) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का लोनी शहर 112.5µg/m³ के सालाना औसत PM2.5 स्तर के साथ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा. लोनी के बाद चीन का होटन (109.6µg/m³) और मेघालय का बिरनीहाट (101.6µg/m³) शहर का नंबर है.

    लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

    सालाना रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत का लोनी शहर सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां सालाना औसत PM2.5 सांद्रता 112.5µg/m³ दर्ज की गई. खास बात यह है कि यहां के स्तर पर 2024 की तुलना में करीब 23% की वृद्धि पाई गई है और यह WHO के दिशा-निर्देश से 22 गुना से भी अधिक है. दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहर भारत, पाकिस्तान और चीन में ही हैं, और इनमें से 4 सबसे प्रदूषित शहरों में से 3 भारत के ही हैं.”

    रिपोर्ट ने छोटे “नई दिल्ली” राजधानी क्षेत्र और पूरी “दिल्ली” के बीच अंतर किया है. रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली (82.2µg/m³) एक बार फिर दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी शहर रही, और इसके बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका (68µg/m³) और ताजिकिस्तान का दुशांबे (57.3µg/m³) का नंबर रहा.

    दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित देश कौन

    साल 2024 में, दिल्ली का सालाना औसत PM2.5 स्तर 108.3µg/m³ रहा था, जबकि नई दिल्ली का औसत 91.8µg/m³ था और इसमें मामूली सुधार दिखता है. PM2.5 के लिए भारत की अपनी “सुरक्षित” सीमा 40µg/m³ है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के 5µg/m³ के दिशा-निर्देश की तुलना में कहीं अधिक है.

    रिपोर्ट यह भी कहता है, भारत दुनिया का छठा सबसे अधिक प्रदूषित देश रहा, जहां PM2.5 का औसत स्तर 48.9µg/m³ था. दुनिया के 5 सबसे ज्यादा प्रदूषित देश हैं, पाकिस्तान (67.3µg/m³), बांग्लादेश (66.1µg/m³), ताजिकिस्तान (57.3µg/m³), चाड (53.6µg/m³) और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो (50.2µg/m³). जबकि साल 2024 में, भारत दुनिया भर में पांचवें स्थान पर रहा, तब यहां का औसत स्तर 50.6µg/m³ था.

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया, “2025 में, भारत में प्रदूषण के मामले में थोड़ी कमी आई है. देश के राष्ट्रीय औसत PM2.5 स्तरों में मामूली 3% की गिरावट देखी गई; साल 2024 में जहां यह दर 50.6µg/m³ था वो अब घटकर 48.9µg/m³ हो गया. इसी तरह दिल्ली की वार्षिक औसत सांद्रता में भी 8% की कमी आई है, जबकि यह शहर अभी भी स्मॉग और धूल भरी आंधियों की वजह से प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    “लंच ब्रेक ने बचा ली कइयों की जान”—प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे की खौफनाक दास्तां; 4 की मौत, मलबे से आ रही थी चीखें

    लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख की फिरौती; मैट्रिमोनियल साइट से बुना था जाल

    क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना और आरक्षण पर दी बड़ी चेतावनी

    गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास फैलाकर लोगों को बना रहे थे निशाना

    राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट

    पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.