Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लोनी में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार लोगो की मौत

    लोनी में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार लोगो की मौत

    October 6, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद के बबलू गार्डन में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक दो तेज धमाके हुए। पहला सिलेंडर फटने का था। करीब दो मिनट बाद मकान गिरने की आवाज (House Collapsed) आई। लोगों के देखते देखते इन दो धमाकों से मुनीर का घर धूल के बड़े गुबार में बदल गया। दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और मकान का मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। इस धमाके ने चार मिनट में ही परिवार की खुशियां छीन ली।

    इसे भी पढ़ें – एनएचएआई ने नई समय सीमा तय की, अगले वर्ष शुरू हो जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

    आशियाना सिटी कॉलोनी में मुनीर के पड़ोसी याकूब और मोमीन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9.35 बजे वह अपने घरों में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें तेज धमाका सुनाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते दो मिनट बाद ही मकान गिरने का दूसरा धमाका सुनाई दिया। मोहल्ले और कॉलोनी के दर्जनों लोग घरों से बाहर निकले तो मुनीर का दो मंजिला मकान जमींदोज हो चुका था। वहां धूल का बड़ा गुबार था।

    House Collapsed – पांच मिनट में ही करीब 50-60 लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सबसे पहले मेहराज और रिहान को मलबे से बाहर निकाला गया। मेहराज के बाएं हाथ की हथेली ही गायब थी और वह बुरी तरह घायल थी। उसे ई-रिक्शा में डालकर सीएचसी पहुंचाया गया। इसके करीब 40 मिनट बाद रूकैया, शबनूर और सानिया को बाहर निकाला गया।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में वाहनों के पीयूसी जांच के लिए टीमें तैनात, मौके पर ही 10 हजार रुपये का चालान

    तीनों को भी सीएचसी पहुंचाया गया। वहां रूकैया और सानिया को मृत घोषित कर दिया। शबनूर की गंभीर स्थिति देखते हुए जीटीबी रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। सबसे बाद में करीब एक घंटे बाद इनायत को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, वहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि मेहराज को जीटीबी अस्पताल के बर्निंग विभाग में रेफर कर दिया गया है।

    रिहान को सीधे जीटीबी भर्ती कराया गया था। जबकि रूकैया, सानिया और इनायत को सीएचसी में मृत अवस्था में ही लाया गया था। शबनूर को जीटीबी रेफर किया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय चौधरी, सीओ रजनीश उपाध्याय, एसडीएम संतोष कुमार राय मौके पर पहुंच गए। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मुनिराज, एसपी देहात डा. ईरज राजा आदि अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग

    बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह

    दिल्ली में खत्म होगा Red Light का झंझट! इन 3 रूटों पर घंटों का सफर अब मिनटों में

    जल्द उठाएं फायदा! पंजाब सरकार की इस योजना के लिए आवेदन शुरू, 24 अप्रैल तक का है समय

    दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.