पाकुड़, झारखंड, 24 मार्च 2026 : झारखंड के पाकुड़ निवासी डॉ. इंद्रजीत घोष को भारत आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित किया गया है। ‘सामाजिक प्रभाव एवं परोपकारिता’ श्रेणी में उन्हें यह सम्मानजनक स्थान मिला है। आगामी 26 अप्रैल को हैदराबाद में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. इंद्रजीत घोष पिछले लगभग 18 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। भारत सेवाश्रम संघ के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जनजागरूकता अभियानों के संचालन तथा शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद छात्रों को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके प्रयासों से अनेक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनका लाभ दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचा है। इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देते हुए हजारों छात्रों को सहयोग प्रदान किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके कार्यों से अब तक करीब 56 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं तथा 3200 से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षिक सहायता मिली है।
डॉ. इंद्रजीत घोष का यह चयन उनके समर्पण, सेवा भावना और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि उनके कार्यों को नई पहचान देने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करती है।


