Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
    • अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी ‘डीम्ड क्लीयरेंस’; कम होंगे दाम और कारोबार करना होगा आसान, देखें पूरी योजना
    • खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए ‘जिंदगी’! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान कर रोशन करेंगे दूसरों का संसार
    • हजारों जिंदगियों को नई दिशा देने वाले डॉ. इंद्रजीत घोष का भारत आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयन
    • PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी; अर्थव्यवस्था पर बड़े संकट के संकेत
    • अमेरिका के ‘शांति प्लान’ पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें फेल, मिडिल ईस्ट में फिर तनाव
    • घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—”अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बताएं”; देश की सुरक्षा पर जताई बड़ी चिंता
    • Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन सीटों पर कड़े मुकाबले के आसार; जानें समीकरण
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Ranchi Water Crisis 2026: रांची नगर निगम की बड़ी तैयारी, वाटर टैंकर्स की संख्या बढ़ी; जलसंकट दूर करने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Ranchi Water Crisis 2026: रांची नगर निगम की बड़ी तैयारी, वाटर टैंकर्स की संख्या बढ़ी; जलसंकट दूर करने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    March 24, 2026 झारखण्ड 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: गर्मी का मौसम शुरू होते ही राजधानी रांची में पेयजल संकट हर साल गंभीर रूप ले लेता है. शहर के कई ड्राई जोन में पानी के लिए हाहाकार की स्थिति बन जाती है. ऐसे में इस वर्ष गर्मी के दौरान लोगों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. नगर निगम और पीएचईडी विभाग के बीच समन्वय बनाकर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है.

    नगर निगम द्वारा शहर में सरकारी बोरिंग की साफ-सफाई, खराब पड़ी टंकियों की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है. साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए उपलब्ध टैंकरों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है. फिलहाल निगम के पास लगभग 60 पानी के टैंकर हैं, जिनके माध्यम से ड्राई जोन क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाती है. निगम ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि रात के समय ही टैंकरों को भरकर तैयार रखा जाए, ताकि सुबह से ही प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति की जा सके.

    इस संबंध में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि इस बार गर्मी को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन उन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

    क्या कहते हैं आंकड़े

    आंकड़े के मुताबिक रांची शहर में प्रतिदिन लगभग 20.45 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो शहर की औसत जरूरत से अधिक मानी जाती है. इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में पानी की कमी बनी रहती है. इसका मुख्य कारण पुरानी पाइपलाइनों में लीकेज, अवैध कनेक्शन और असमान वितरण है. बताया जाता है कि प्रतिदिन करीब 4 करोड़ लीटर पानी लीकेज और अवैध कनेक्शन के कारण बर्बाद हो जाता है.

    50 से 60 साल पुरानी पाइपलाइन

    शहर की कई पाइपलाइन 50 से 60 साल पुरानी हैं, जिनमें लगातार रिसाव होता है. इससे न केवल पानी की बर्बादी होती है, बल्कि कई बार पानी दूषित भी हो जाता है. यही वजह है कि शहर के कई वार्ड, खासकर ड्राई जोन वाले इलाके, टैंकरों पर निर्भर रहते हैं.

    घर-घर जल नल की व्यवस्था

    नगर निगम के अनुसार नई जलापूर्ति परियोजनाओं के तहत 60,932 से अधिक घर-घर कनेक्शन नल से जल उपलब्ध कराने का काम किया गया है. लगभग 489.27 किलोमीटर लंबे वितरण नेटवर्क के विस्तार की भी योजना है, जिससे भविष्य में जल वितरण को संतुलित किया जा सके.

    पीएचईडी विभाग के साथ समन्वय जरूरी

    इसके अलावा पीएचईडी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है. निगम का दावा है कि गर्मी के दौरान किसी भी इलाके में अत्यधिक संकट की स्थिति न बने, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था भी की जाएगी.

    पेयजल को लेकर अभी से ही परेशानी बढ़ी

    पेयजल को लेकर वर्तमान में आम लोग त्राहिमाम की स्थिति में हैं. लोगों का कहना है कि न तो समय पर पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध हो पा रहा है और न ही पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. ऐसे में आने वाले समय में स्थिति और भयावह होने की आशंका जताई जा रही है. दूसरी ओर, शहर के कई इलाकों में कटे-फटे पाइपों से लगातार पानी बह रहा है, जिसकी न तो समुचित निगरानी हो रही है और न ही समय पर मरम्मत की व्यवस्था.

    असली परीक्षा बाकी

    रांची नगर निगम इस बार गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए पहले से ज्यादा तैयार नजर आ रहा है. हालांकि असली परीक्षा आने वाले महीनों में ही होगी, जब तापमान बढ़ने के साथ पानी की मांग भी चरम पर होगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हजारों जिंदगियों को नई दिशा देने वाले डॉ. इंद्रजीत घोष का भारत आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयन

    झारखंड में मिला 227 KG का ‘विशाल बम’! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा, पूरे इलाके में हाई-अलर्ट

    Ranchi Grid Theft Case: रांची बिजली ग्रिड में बड़ी सेंधमारी, चोरों ने उड़ाया 1 टन कॉपर कॉइल; सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, पुलिस जांच शुरू

    Palamu Electricity Issue: पलामू में लटकते जर्जर तार दे रहे हादसों को दावत, विधानसभा में गूंजा मुद्दा; रामनवमी जुलूस को लेकर बढ़ी चिंता

    Dhanbad Rain & Hailstorm 2026: धनबाद में बेमौसम बारिश और ओलों से फसलें तबाह, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी; मुआवजे की उठी मांग

    Ramgarh Krishi Mela 2026: रामगढ़ में आधुनिक तकनीक से बदली किसानों की तकदीर, उन्नत बीजों और उपकरणों की लगी प्रदर्शनी; उपज बढ़ाने के मिले मंत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.