अमृतसर : वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह (Randhawa Suicide Case) रंधावा सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें – लोकसभा में गूँजा पंजाब का टैंडर घोटाला, एनआईए (NIA) जांच की उठी मांग; विपक्ष ने सरकार को घेरा
उपिंदर कौर के अनुसार, उसके पति पर टेंडर को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। अक्टूबर 2025 में गोदामों के टेंडर निकले थे, जिनमें मंत्री के पिता ने भी आवेदन किया था। टेंडर मंजूर न होने पर पति को धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और उसके सहयोगियों ने उसके पति को डराया-धमकाया और टेंडर अपने पक्ष में करने का दबाव बनाया। यहां तक कि परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं। 13 मार्च को उसके पति को घर में बने दफ्तर में बुलाया गया, जहां मंत्री, उसका पिता, पीए और अन्य लोग मौजूद थे। अंदर जाते ही पति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मंत्री ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया और बट से सिर पर वार भी किया।
इसे भी पढ़ें – लालजीत भुल्लर पर सीएम मान का ‘हथौड़ा’! इस्तीफा मंजूर और अब FIR के आदेश
यहां तक कि पति ने कई बार स्पष्ट किया था कि टेंडर को रद्द कर किसी के नाम जारी करने का अधिकार उनके पास नहीं है और वे नियमों के खिलाफ कोई काम नहीं कर सकते। इसके बावजूद उन पर लगातार दबाव बनाया गया। मंत्री के पिता ने यहां तक कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जो तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। इस बात पर गुस्से में मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाला और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा।


