Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’
    • पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा
    • GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट
    • Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान
    • Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
    • Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
    • लुधियाना न्यूज़: अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर चला GLADA का बुलडोजर
    • योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही; गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Yamunanagar Crime News: दढ़वा माजरी गांव में पथराव और हिंसा, विवाद के बाद मची अफरा-तफरी; भारी पुलिस बल तैनात

    Yamunanagar Crime News: दढ़वा माजरी गांव में पथराव और हिंसा, विवाद के बाद मची अफरा-तफरी; भारी पुलिस बल तैनात

    March 24, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यमुनानगर: यमुनानगर के गांव दढ़वा माजरी में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब ढेहा बस्ती में दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार मामला जब एक लड़की दुकान से सामान लेकर वापस घर जा रही थी तो उसके साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई। जब इस घटना की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और मामला थाने तक पहुंच गया। लेकिन कई दिनों तक चले तनाव के बाद आज स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झगड़े के दौरान कई घरों में तोड़फोड़ हुई और कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की थाना सदर जगाधरी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को भी हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी के हाथ पर मामूली चोट आई है। एक एसआई की बाजू पर नाखून से चोट के निशान हैं। दोनों ओर से पत्थरबाजी में पुलिस के ऊपर भी पत्थर और ईटे बरसाई गई।

    दोनों गुटों को शांत कराने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। इस घटना में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही; गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी

    हरियाणा में ‘रफ्तार’ का रिवोल्यूशन! दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी ‘नमो भारत’, मेट्रो का भी रास्ता साफ

    हरियाणा के कर्मचारियों की मौज! 2267 संविदा कर्मियों का कार्यकाल 1 साल बढ़ा; 31 मार्च की डेडलाइन खत्म

    हरियाणा ‘ममता मर्डर केस’: हाथ पर गुदे थे 3 नाम, वही बने कातिल तक पहुँचने का रास्ता! बेवफा प्रेमी ने ऐसे रची खूनी साजिश

    Haryana New LPG Rules 2026: पीएनजी (PNG) ग्राहकों के लिए बुरी खबर! अब नहीं रख पाएंगे एलपीजी सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सरेंडर के आदेश

    Haryana Kharif Krishi Mela 2026: हिसार में बोले CM सैनी—किसानों को मिलेगा ₹2000 का बोनस, देसी कपास पर ₹4000 की सौगात; जानें नई दरें

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.