Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’
    • पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा
    • GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट
    • Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान
    • Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
    • Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
    • लुधियाना न्यूज़: अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर चला GLADA का बुलडोजर
    • योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही; गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ग्वालियर में नवरात्रि का ‘महंगा’ असर! 10% तक बढ़े फलों के दाम; गर्मी के चलते तरबूज की भारी डिमांड, जानें आज का भाव

    ग्वालियर में नवरात्रि का ‘महंगा’ असर! 10% तक बढ़े फलों के दाम; गर्मी के चलते तरबूज की भारी डिमांड, जानें आज का भाव

    March 24, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     ग्वालियर। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही शहर में भक्ति और उपासना का वातावरण बन गया है। अधिकांश घरों में नौ दिनों के उपवास रखे जा रहे हैं, जिसका सीधा असर शहर के फल बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। व्रत के दौरान फलाहार की मांग बढ़ने से पिछले दो-तीन दिनों में फलों की कीमतों में पांच से 10 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।

    बाजारों में उमड़ी भीड़

    महाराज बाड़ा, हजीरा, मुरार और थाटीपुर जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ फलों की खरीदारी के लिए जुट रही है। बढ़ती मांग के चलते दुकानों पर लगातार ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।

    थोक मंडी से ही महंगे आ रहे फल

    खुदरा फल विक्रेता रामकुमार के अनुसार, नवरात्र शुरू होते ही थोक मंडियों में मांग आपूर्ति से अधिक हो गई है। फल व्यापारियों का कहना है कि उन्हें ऊंचे दामों पर माल मिल रहा है, जिसके चलते खुदरा बाजार में भी कीमतें बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है।

    इन फलों की सबसे ज्यादा मांग

    बाजार में इस समय केला, सेब और अंगूर की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। सामान्य दिनों में 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला केला अब 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं अंगूर और सेब के दामों में भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।

    फल का नाम सामान्य भाव (₹/किलो) नवरात्र भाव (₹/किलो)
    केला 30-40 50-55
    सेब 130-140 150-160
    अंगूर 170-180 190-200
    तरबूज 25-30 40-45
    पपीता 40-45 50-55
    अनार 175-180 190-200
    आम 230-240 250-255
    चीकू 60-65 80-85
    संतरा 70-80 90-100
    खरबूजा 80-85 90-100

    तरबूज की बढ़ी लोकप्रियता

    इस बार नवरात्र के दौरान बढ़ती गर्मी के कारण तरबूज की बाजार में अच्छी आवक हो रही है। उपवास रखने वाले लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह फल अन्य फलों की तुलना में सस्ता होने के कारण भी लोगों की पसंद बना हुआ है। शहर के चौराहों पर शाम के समय तरबूज की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।

    पपीता और खरबूजे की भी मांग

    तरबूज के साथ-साथ पपीता और खरबूजा भी व्रतधारियों की पसंद बने हुए हैं। पाचन में हल्का होने के कारण पपीते की मांग में खासा इजाफा हुआ है। व्यापारियों का अनुमान है कि रामनवमी तक फलों की मांग इसी तरह बनी रहेगी और कीमतों में फिलहाल कमी की संभावना कम है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मतांतरण के बाद छिन जाएगा ‘ST’ का दर्जा? मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का सख्त निर्णय, आदिवासी लाभ पर रोक

    पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे को सरेआम पीटा; भड़के वकीलों ने आरोपी को 8 घंटे बनाया ‘कैदी’

    MP के बड़े अफसरों को जेल! पूर्व ACS मोहम्मद सुलेमान और IAS तरुण राठी समेत 4 को 2-2 महीने की सजा

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर के लिए करता था काम

    टीम इंडिया में चुनी गईं ग्वालियर की स्पिनर अनुष्का शर्मा; दक्षिण अफ्रीका की धरती पर फिरकी से मचाएंगी तहलका

    Bhopal BMC Budget 2026: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट, सीवेज टैक्स में भारी बढ़ोतरी; ₹10 हजार तक मासिक शुल्क से मचा हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.