Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’
    • पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा
    • GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट
    • Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान
    • Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
    • Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
    • लुधियाना न्यूज़: अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर चला GLADA का बुलडोजर
    • योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही; गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Army Day Parade 2027 Bhopal: भोपाल में पहली बार होगी सेना दिवस की परेड, 15 जनवरी को दिखेगा शौर्य; CM मोहन यादव ने दी मंजूरी

    Army Day Parade 2027 Bhopal: भोपाल में पहली बार होगी सेना दिवस की परेड, 15 जनवरी को दिखेगा शौर्य; CM मोहन यादव ने दी मंजूरी

    March 24, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस के अवसर पर भव्य सैन्य परेड आयोजित की जाएगी। यह परेड देश की राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तर्ज पर होगी। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना और युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करना है।

    सेना दिवस कार्यक्रम के तहत परेड के अलावा सैन्य प्रदर्शनी, हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन, सैन्य अभ्यास और शौर्य संध्या जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना है। साथ ही सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।

    उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

    इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुख्य सचिव अनुराग जैन और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार ने भारतीय सेना को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    स्थापना दिवस से शुरू होंगी गतिविधियां

    कार्यक्रमों की शुरुआत 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से होगी। “मेरी माटी अभियान” के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिट्टी लाकर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष लगाया जाएगा।

    अभ्यास और आयोजन का शेड्यूल

    सेना दिवस परेड की तैयारी के लिए 9, 11 और 13 जनवरी को रिहर्सल आयोजित किए जाएंगे। वहीं सैन्य प्रदर्शनी 7 से 12 जनवरी तक चलेगी। 11 और 12 जनवरी को बड़े तालाब में सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन होगा। परेड के लिए अटल पथ, एयरोसिटी रोड, भेल कालीबाड़ी मार्ग और भेल लिंक रोड को प्रस्तावित किया गया है।

    अन्य शहरों की तर्ज पर आयोजन

    इस तरह की भव्य सेना दिवस परेड पहले बेंगलुरु (2023), लखनऊ (2024), पुणे (2025) और जयपुर (2026) में आयोजित हो चुकी है।

    युवाओं को मिलेगा प्रेरणा मंच

    यह आयोजन सेना की वीरता और आधुनिक संसाधनों को प्रदर्शित करेगा और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का बड़ा मंच भी बनेगा। साथ ही नागरिक प्रशासन और सेना के बीच समन्वय और विश्वास को भी मजबूत किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मतांतरण के बाद छिन जाएगा ‘ST’ का दर्जा? मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का सख्त निर्णय, आदिवासी लाभ पर रोक

    पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे को सरेआम पीटा; भड़के वकीलों ने आरोपी को 8 घंटे बनाया ‘कैदी’

    MP के बड़े अफसरों को जेल! पूर्व ACS मोहम्मद सुलेमान और IAS तरुण राठी समेत 4 को 2-2 महीने की सजा

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर के लिए करता था काम

    टीम इंडिया में चुनी गईं ग्वालियर की स्पिनर अनुष्का शर्मा; दक्षिण अफ्रीका की धरती पर फिरकी से मचाएंगी तहलका

    Bhopal BMC Budget 2026: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट, सीवेज टैक्स में भारी बढ़ोतरी; ₹10 हजार तक मासिक शुल्क से मचा हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.