महाराष्ट्र के नासिक से शुरू हुआ ढोंगी बाबा अशोक खरात का मामला अब राज्य के सबसे बड़े स्कैंडल में तब्दील हो चुका है. खुद को मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड कैप्टन, भविष्यवक्ता और दैवीय शक्तियों (captain files exposed) का स्वामी बताने वाले 67 वर्षीय अशोक खरात की काली दुनिया की परतें अब एसआईटी (SIT) की जांच में एक-एक कर खुल रही हैं. एसआईटी प्रमुख और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते की टीम को बड़ी सफलता मिली है.
captain files exposed – एसआईटी ने खरात की पूरी कुंडली खंगाली तो अधिकारी भी दंग रह गए. जांच में सामने आया है कि खरात के नाम पर कुल 52 संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से 11 पूरी तरह उसी के नाम पर हैं. ये संपत्तियां नासिक, सिन्नर, गंगापुर और अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिलों में फैली हुई हैं. अनुमान है कि इन जमीनों और प्लॉट की कुल कीमत 500 करोड़ रुपये के करीब हो सकती है.
IAS अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक का खुलासा
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ शिर्डी से आया है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से महज तीन दिन पहले राज्य के तीन IAS अधिकारियों ने शिर्डी के एक नामी होटल में खरात से मुलाकात की थी. जानकारी के अनुसार, विनोद नाम के एक करीबी सहयोगी ने इस बैठक के लिए तीन अलग-अलग होटल बुक किए थे. एक होटल में खरात रुका, दूसरे में अधिकारी और तीसरे में गुप्त बैठक आयोजित की गई. पुलिस अब इस ‘विनोद’ और उन तीन अधिकारियों के कनेक्शन की जांच कर रही है.
40 महिलाओं के नंबर और 58 आपत्तिजनक वीडियो
खरात के ऑफिस बॉय नीरज से हुई पूछताछ में एसआईटी को 40 से अधिक महिलाओं के मोबाइल नंबर मिले हैं. पुलिस को अंदेशा है कि पीड़ितों की संख्या बहुत बड़ी हो सकती है. पुलिस को एक पेनड्राइव मिली है जिसमें 58 अश्लील वीडियो हैं. इन वीडियो में कथित तौर पर कई हाई-प्रोफाइल महिलाओं और सेलिब्रिटीज के होने की आशंका है.


