Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
    • बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम
    • Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    • Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
    • नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?
    • बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार
    • Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश
    • Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम

    बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम

    March 20, 2026 बिहार 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पटना में एक युवक की अपराधियों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी. युवक अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना आया हुआ था. हत्या के बाद घर में मातम का माहौल है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना गुरुवार देर रात की है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है.

    मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के दानापुर इलाके के दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा अपराधियों ने एक युवक पर ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे के सरिया से हमला कर दिया. सरेआम हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

    घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर निचली गली निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र बिट्टू उर्फ पालकियां के रूप में हुई है.

    बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता था. आगामी एक अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी, जिसके लिए वह घर आया हुआ था. मृतक के पिता ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही घर आया था. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है.

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. दानापुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

    दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के तकियापर में कुछ युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई की गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बिट्टू उर्फ पालकियां को कुछ युवकों ने मिलकर पीटा था, जिसकी पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

    घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को बुलाया गया है. मृतक के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. उनके बयान के बाद ही हत्या के पीछे के कारण और इसमें शामिल लोगों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह

    बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की ‘पहली पसंद’ पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी के नाम पर दिल्ली में मंथन

    बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा; तेजस्वी और नीतीश के खेमे में टेंशन

    केरल के रण में बिहार की एंट्री! वाम गढ़ में ताल ठोकेंगे नीतीश और लालू के ‘लाल’

    बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड

    ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; अधबने हथियार और मशीनें बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.