Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
    • बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम
    • Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    • Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
    • नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?
    • बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार
    • Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश
    • Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Septic Tank Death News: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों ने गंवाई जान, मुख्यमंत्री ने जताया दुख; मुआवजे और मदद का किया बड़ा ऐलान

    Septic Tank Death News: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों ने गंवाई जान, मुख्यमंत्री ने जताया दुख; मुआवजे और मदद का किया बड़ा ऐलान

    March 19, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर: निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई थी. सीएम विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताया. सीएम ने कहा है कि राज्य में जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वाले लोगों पर कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने सीवरेज सफाई के संबध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए.

    सीएम ने हादसे पर जताया दुख, मदद के दिए निर्देश

    सीएम ने कहा कि केवल नगर निगम के माध्यम से अथवा पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही सीवरेज सफाई का कार्य करवाया जाना चाहिए. साथ ही सफाई के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए.मुख्यमंत्री कल राज्य के एक निजी बड़े हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित वर्ग को हर संभव सहायता दी जाए साथ ही घटना के जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार एक्शन लिया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना ना हो. मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध, उनके पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के दौरान ये निर्देश दिए.

    सजा के तौर पर 1 साल का कारावास और 50 हजार का जुर्माना

    इस मौके पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि जबरन हाथ से मैला उठाने का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर ऐक्ट में दंड का भी प्रावधान है, जिसमें एक वर्ष का कारावास अथवा पचास हजार तक जुर्माने का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता लाने हेतु उचित प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.

    नियम का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्ती

    राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी के पुनर्गठन के बाद यह पहली बैठक है. प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के परिपालन में गाइडलाइन अनुसार प्रदेश के समस्त जिलों में मैनुअल स्केवेंजर्स रिसर्वे करवाया गया है जिसमें सभी जिला कलेक्टर द्वारा मैनुअल स्केवेंजर्स मुक्त का प्रमाण पत्र दिया गया है, जो कि प्रदेश के लिए बहुत ही सम्मान एवं गौरव का क्षण है. बोरा ने कहा कि हाथ से मैला उठाने की प्रथा मानवीय मूल्यों एवं संविधान द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों के विपरीत है. समाज में हर व्यक्ति को पूरे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है. उन्होंने मैन्युअल स्कैवेंजर्स प्रथा के उन्मूलन की दिशा में सराहनीय प्रयास हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी विभागों और संस्थानों के समन्वित प्रयास की भी सराहना की.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तेलंगाना से खदेड़े गए, बस्तर में ‘राज’ किया! आखिर कैसे छत्तीसगढ़ का ये जिला बन गया माओवादियों का हेडक्वार्टर? इनसाइड स्टोरी

    IAS Ravi Mittal PMO Appointment: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल बनाए गए PMO में डिप्टी सेक्रेटरी; केंद्र में बढ़ा कद

    Chhattisgarh Assembly Today: धर्म स्वतंत्रता विधेयक समेत कई अहम बिल पेश, विपक्ष ने घेराबंदी की तैयारी; विधानसभा की कार्यवाही पर बड़ी अपडेट

    Maa Manka Dai Temple: चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, माँ मनका दाई पूरी करती हैं हर झोली; यहाँ देखें आरती का समय

    Chhattisgarh Assembly: वीरता पदकों पर मिलने वाली राशि पर छिड़ी बहस, विधायक रामकुमार टोप्पो ने मांगा जवानों के लिए ‘हक’

    Freedom of Religion Bill 2026: विधानसभा में पास हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक? विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच सरकार का बड़ा बयान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.