Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
    • बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम
    • Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    • Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
    • नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?
    • बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार
    • Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश
    • Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मैहर में ‘आस्था का ज्वार’! चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ शारदा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब; इस बार VIP दर्शन बंद, आम भक्तों की हुई चांदी

    मैहर में ‘आस्था का ज्वार’! चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ शारदा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब; इस बार VIP दर्शन बंद, आम भक्तों की हुई चांदी

    March 19, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मैहर : चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां शारदा देवी मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन देर रात से ही शुरू हो गया. गुरुवार तड़के सुबह 3 बजे मंदिर के पट खोले गए. सुबह 4 बजे विशेष आरती संपन्न हुई. आरती का संचालन प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज द्वारा विधि-विधान से किया गया. आरती के साथ ही नवरात्र मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई.

    नौ दिन तक नौ स्वरूपों की होगी आराधना

    नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व होता है. पुजारी दाऊ महाराज के अनुसार “पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई. इसके बाद क्रमशः मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की जाएगी. प्रत्येक दिन अलग-अलग स्वरूपों की पूजा के लिए मंदिर में विशेष सजावट और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. नवरात्र मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालु देश के विभिन्न हिस्सों से मैहर पहुंच रहे हैं.”

    रेलवे स्टेशन पर गूंजने लगे मां के जयकारे

    मैहर में बुधवार से ही भक्तों का आना शुरू हो गया. गुरुवार सुबह मैहर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह 5 बजे तक स्टेशन परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालु पैदल, निजी वाहनों और रेल मार्ग से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. नवरात्र मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

    क्यूआरएफ और एसएएफ की एक-एक कंपनी के साथ कुल 560 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, 15 सब इंस्पेक्टर और 10 थाना प्रभारी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं और 2 ड्रोन की मदद से हवाई निगरानी भी की जा रही है.

    वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी

    कलेक्टर रानी बाटड ने श्रद्धालुओं की सुविधा और समानता को ध्यान में रखते हुए वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगा दी है. इस निर्णय का उद्देश्य आम श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के सुगमता से दर्शन कराना है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

    प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. रोपवे और पैदल मार्ग दोनों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Eid 2026: बोहरा समाज ने आज मनाई ईद! मस्जिदों में उमड़ी भीड़, देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआ; जानें क्यों सबसे पहले त्योहार मनाता है ये समाज?

    Chhatarpur Congress News: बिजली बिल बकाया होने पर कांग्रेस कार्यालय की कुर्की के आदेश, विभाग ने चस्पा किया नोटिस; भाजपा ने कसा तंज

    Kumar Vishwas in Bhopal: भोपाल के अटल पथ पर सजी महफिल, कुमार विश्वास के निशाने पर आए कमलनाथ; सियासी तंज से गूंजा शहर

    छिंदवाड़ा में ‘सहस्त्र चंडी’ की गूँज! पदयात्रा के बाद सांसद ने शुरू कराया महायज्ञ; देशभर के दिग्गज संतों का जमावड़ा

    Animal Attack in Residential Area: रिहायशी इलाके में घुसे हिरण पर कुत्तों का हमला, 30 मिनट तक चला संघर्ष; स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई जान

    Tripura Sundari Temple Jabalpur: जबलपुर की शक्तिपीठ जहाँ मां के तीन रूपों के होते हैं दर्शन, जानें कलचुरी वंश और मां त्रिपुर सुंदरी का गहरा नाता

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.