Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
    • बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम
    • Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    • Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
    • नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?
    • बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार
    • Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश
    • Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Animal Attack in Residential Area: रिहायशी इलाके में घुसे हिरण पर कुत्तों का हमला, 30 मिनट तक चला संघर्ष; स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई जान

    Animal Attack in Residential Area: रिहायशी इलाके में घुसे हिरण पर कुत्तों का हमला, 30 मिनट तक चला संघर्ष; स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई जान

    March 19, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छतरपुर : लगातार जगंलों की कटाई के चलते जंगली जानवर शहर की ओर आने लगे हैं. कई बार जंगली जानवर भटक कर रिहायशी क्षेत्र में घुस जाते हैं. छतरपुर के बाजना वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहगढ़ में सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में घुस आया. जैसे ही हिरण शाहगढ़ गांव में दाखिल हुआ, इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

    ग्रामीणों ने हिरण की जान बचाई

    हिरण को कुत्तों से घिरा और घायल होता देख वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की. इस दौरान हिरण ने भी कुत्तों से आधे घंटे तक संघर्ष किया. हिरण को मुसीबत में देख ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को खदेड़ा और हिरण को सुरक्षित निकाला. इसके बाद लोगों ने हिरण को सकुशल वन क्षेत्र के केरखोरा स्थान पर ले जाकर वापस जंगल में छोड़ दिया. ग्रामीणों ने तत्काल डिप्टी रेंजर गेहरू प्रजापति और वनरक्षक मनीष पटेल को जानकारी दी.

    वन विभाग की टीम 2 घंटे बाद पहुंची

    सूचना के बाद भी वन विभाग का अमला करीब 2 घंटे की देरी से मौके पर पहुंचा, उससे पहले ही ग्रामीणों ने हिरण को जंगल मे छोड़ दिया था. शाहगढ़ के रहने वाले मिंटू दुबे ने बताया “करीब दो साल पहले भी बाजना वन परिक्षेत्र में शिकारियों द्वारा हिरण के शिकार का मामला सामने आया था. उस समय भी वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी.”

    ग्रामीण हीरा लाल का कहना है “यदि वनों की कटाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं ओर बढ़ सकती हैं. इस मामले में बाजना रेंजर रजत तोमर ने बताया “जानवर कहीं भी पहुंच सकते हैं. डिप्टी रेंजर को निर्देश दिए थे कि मौके पर तुरंत पहुंचें.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Eid 2026: बोहरा समाज ने आज मनाई ईद! मस्जिदों में उमड़ी भीड़, देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआ; जानें क्यों सबसे पहले त्योहार मनाता है ये समाज?

    Chhatarpur Congress News: बिजली बिल बकाया होने पर कांग्रेस कार्यालय की कुर्की के आदेश, विभाग ने चस्पा किया नोटिस; भाजपा ने कसा तंज

    Kumar Vishwas in Bhopal: भोपाल के अटल पथ पर सजी महफिल, कुमार विश्वास के निशाने पर आए कमलनाथ; सियासी तंज से गूंजा शहर

    मैहर में ‘आस्था का ज्वार’! चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ शारदा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब; इस बार VIP दर्शन बंद, आम भक्तों की हुई चांदी

    छिंदवाड़ा में ‘सहस्त्र चंडी’ की गूँज! पदयात्रा के बाद सांसद ने शुरू कराया महायज्ञ; देशभर के दिग्गज संतों का जमावड़ा

    Tripura Sundari Temple Jabalpur: जबलपुर की शक्तिपीठ जहाँ मां के तीन रूपों के होते हैं दर्शन, जानें कलचुरी वंश और मां त्रिपुर सुंदरी का गहरा नाता

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.