Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चित्तौड़गढ़ में ‘कातिल’ मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों को लहूलुहान कर मचाई दहशत
    • दिल्ली में गैस माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल का किया भंडाफोड़; 2 गिरफ्तार
    • चीन और ईरान की ‘खतरनाक’ जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथियार; दुनिया पर मंडराया युद्ध का खतरा
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का ‘प्लान-B’ तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्या महंगी होगी रसोई गैस?
    • Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे चुका था अंजाम; हथियार बरामद
    • Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 दिनों का सटीक पूर्वानुमान
    • बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की ‘पहली पसंद’ पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी के नाम पर दिल्ली में मंथन
    • One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा ‘महा-फैसला’! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में गैस माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल का किया भंडाफोड़; 2 गिरफ्तार

    दिल्ली में गैस माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल का किया भंडाफोड़; 2 गिरफ्तार

    March 18, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली पुलिस की दक्षिण जिला पुलिस ने अवैध तरीके से LPG सिलेंडर जमा करने और काला बाजारी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने LPG सिलेंडर जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजपुर खुर्द इलाके में एक गैरकानूनी गोदाम का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से कुल 223 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं मिली है. बता दें कि ECA एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस के मुताबिक 17 मार्च को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव राजपुर खुर्द की जनरेटर वाली गली में एक प्लॉट पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर अवैध रप से जमा किए गए हैं. सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान वहां से 16 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 45 खाली घरेलू सिलेंडर और 162 खाली कमर्शियल सिलेंडर बरामद हुए. इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 8 सेफ्टी कैप भी जब्त की गईं.

    दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

    जांच में सामने आया कि वहां बिना किसी लाइसेंस के सिलेंडरों का स्टोरेज किया जा रहा था, जो आसपास के लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकता था. मौके से हितेश राठी और अरविंद कुमार को पकड़ लिया गया. पूछताछ में दोनों कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके. पुलिस ने इस मामले में मैदान गढ़ी थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध काम करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

    LPG सिलेंडर को लेकर एक्टिव मोड में पुलिस

    बता दें कि दिल्ली पुलिस लगातार LPG सिलेंडर की गैर कानूनी तरीके से स्टोरज करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंडका इलाके में एक गोदाम से 610 LPG सिलेंडर जब्त किए. इनमें से 197 सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि बाकी सारे खाली थे. इन सिलेंडर का गैर तरीके से रखना न सिर्फ आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के लिए लोगों की जान के लिए भी आफत बन सकता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 दिनों का सटीक पूर्वानुमान

    नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

    दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का ‘सीक्रेट’ मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अवैध वसूली पर ऐसे लगेगा लगाम

    यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का ‘VIP पहरा’! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें

    दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

    छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.