Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’
    • Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज
    • Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या है पूरा मामला?
    • DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
    • LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए नए बुकिंग नंबर; अब मिनटों में बुक होगा सिलेंडर
    • सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?
    • पंजाब की जेल में ‘सुरक्षा’ फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, बड़ी साजिश की आशंका
    • Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’, भगवंत मान सरकार को दी यह बड़ी चुनौती; जानें पूरा विवाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल

    Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल

    March 17, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले एमसीबी में स्वच्छता पर सियासी गदर मच गया है. जनकपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खस्ता है. यहां के डॉ.भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष कमल चौधरी ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. वे 16 मार्च सोमवार से से भूख हड़ताल पर हैं और नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्षद कमल चौधरी का आरोप है कि उनके वार्ड में महीनों से नालियां जाम पड़ी हैं, जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.

    शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    उन्होंने बताया कि कई बार नगर पंचायत के सीएमओ और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनकपुर बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय पर गंदगी के कारण ताला लगा दिया गया है. इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर महिलाओं और बच्चियों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

    जब तक वार्ड में नियमित सफाई, नालियों की सफाई और बस स्टैंड शौचालय को साफ कर चालू नहीं किया जाता, तब तक मेरा आंदोलन जारी रहेगा. यह लड़ाई सिर्फ मेरे वार्ड की नहीं, बल्कि पूरे नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर है. मैंने कई बार अधिकारियों को वार्ड की स्थिति दिखाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. नालियां जाम हैं, गंदगी फैली हुई है और बस स्टैंड का शौचालय बंद पड़ा है. जब तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, मैं भूख हड़ताल जारी रखूंगा- कमल चौधरी, पार्षद, डॉ.भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 09

    नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी सफाई

    जनकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि पार्षद की मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वार्ड में लगाया गया है और बस स्टैंड शौचालय की सफाई कर जल्द ही व्यवस्था बहाल की जाएगी. अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

    पार्षद की सभी मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही वार्ड की सफाई एवं बस स्टैंड शौचालय की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी- कौशल पटेल, अध्यक्ष, जनकपुर नगर पंचायत

    इस सबके बीच बड़ा सवाल बरकरार है कि जनकपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था कब तक सुधरेगी. कब तक यहां हालात सामान्य हो सकेंगे. यह देखने वाली बात होगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भिलाई में भारी बवाल! हिंसक झड़प के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, बजरंग दल ने दी थाना घेराव की चेतावनी; छावनी में तब्दील हुआ शहर

    Mahasamund News: बागबाहरा में टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; डीपीटी टीके पर उठे सवाल

    CG Assembly: अवैध प्लाटिंग के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट; सरकार से पूछा- “भू-माफियाओं पर कब चलेगा बुलडोजर?”

    Abujhmad Security Camp: अबूझमाड़ के भीतरी इलाकों में नया कैंप शुरू, सुरक्षा बलों की बड़ी रणनीतिक जीत; विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    Chaitra Navratri 2026: मां अंगारमोती धाम में आस्था का सैलाब, 4500 ज्योति कलशों से रोशन होगा मंदिर; श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

    CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.