Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’
    • Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज
    • Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या है पूरा मामला?
    • DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
    • LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए नए बुकिंग नंबर; अब मिनटों में बुक होगा सिलेंडर
    • सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?
    • पंजाब की जेल में ‘सुरक्षा’ फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, बड़ी साजिश की आशंका
    • Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’, भगवंत मान सरकार को दी यह बड़ी चुनौती; जानें पूरा विवाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित

    CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित

    March 17, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आदिवासियों की जमीन खरीदी बिक्री का मुद्दा उठा. महासमुंद विधायक चातुरी नंद ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में अपने क्षेत्र के वनभूमि संबंधी जानकारी मांगी थी.लेकिन विधानसभा में मेरा प्रश्न बदल गया.जिसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी चातुरी नंद का समर्थन किया और विभाग पर सवाल खड़े किए.वहीं प्रश्न बदले जाने को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रश्न नहीं बदला है,जो भी सवाल पूछा गया था उसी के बारे में जानकारी दी गई है .

    चातुरी नंद ने वन कटाई को लेकर लगाया प्रश्न

    विधानसभा में प्रश्न बदले जाने के लेकर विपक्ष ने जांच कराने की मांग की. इस पर सभापति ने महासमुंद के सरायपाली वन परिक्षेत्र जंगलबेड़ा एरिया में वन कटाई और आदिवासियों की जमीन कब्जाने को लेकर जो प्रश्न विधानसभा में लगाया गया था उसे पढ़कर सुनाया.जिसमें वन विभाग के नर्सरी को लेकर कार्य की जानकारी मांगी गई है.इस पर सभापति ने कहा कि आपने वन परक्षेत्र में जिस चीज की जानकारी मांगी है उसमें अवधि का जिक्र नहीं किया गया है.

    कांग्रेस ने विधायक ने प्रश्न बदले जाने का लगाया आरोप

    इस पर चातुरी नंद ने कहा कि मैंने अवधि का जिक्र नहीं किया है,लेकिन मैंने ये पूछा है कि उस जगह पर नर्सरी था या नहीं.इस पर भूपेश बघेल ने समर्थन करते हुए कहा कि प्रश्न में साल 2025 का जिक्र है,जबकि प्रश्न में कहीं भी अवधि का जिक्र नहीं है.ऐसे में जवाब हमें ये चाहिए था कि उस स्थान पर नर्सरी था या नहीं.यदि आपके राजस्व रिकॉर्ड में किसी निर्माण का जिक्र है भले ही वो कितना ही पुराना हो,रिकॉर्ड में तो इस बात का जिक्र होगा कि कलेक्टोरेट भवन का निर्माण कब हुआ.यहां पर विभाग ने अपने मर्जी से साल 2025 कर दिया,जिससे प्रश्न का मूल ही बदल गया.

    सोलर प्लांट को बचाने के लिए साजिश

    चातुरी नंद ने आरोप लगाया कि जंगलबेड़ा गांव में गोदावरी सोलर प्लांट लगाने के लिए पेड़ों की अवैध कटाई हुई है.विधायक ने बताया कि बिना अनुमति 18 पेड़ों की कटाई की गई है. तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख है. कलेक्टर के आदेश और लीज डीड की शर्तों के अनुसार, बिना अनुमति पेड़ काटने पर लीज निरस्त की जा सकती है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.ये साफ-साफ गोदावरी सोलर प्लांट को बचाने की साजिश है.

    भूपेश बघेल और केदार कश्यप में बहस

    इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल ने सचिवालय पर जो सवाल उठाए हैं वो गलत परंपरा है. जिस भूपेश बघेल ने दोहराया कि उन्होंने सचिवालय पर आरोप नहीं लगाए हैं,मैंने विभाग पर सवाल उठाए हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रश्न में 2025 का जिक्र किया है.लेकिन चातुरीनंद ने कहा कि उनके हाथों में मूल प्रश्न है जिसमें तारीख अंकित नहीं है.साथ ही मंत्री से पूछा कि गोदावरी सोलर प्लांट ने जो जमीन कब्जा किया हैउसे खाली करवाएंगे क्या. इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वो जमीन वन विभाग की नहीं है.इस जवाब को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भिलाई में भारी बवाल! हिंसक झड़प के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, बजरंग दल ने दी थाना घेराव की चेतावनी; छावनी में तब्दील हुआ शहर

    Mahasamund News: बागबाहरा में टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; डीपीटी टीके पर उठे सवाल

    CG Assembly: अवैध प्लाटिंग के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट; सरकार से पूछा- “भू-माफियाओं पर कब चलेगा बुलडोजर?”

    Abujhmad Security Camp: अबूझमाड़ के भीतरी इलाकों में नया कैंप शुरू, सुरक्षा बलों की बड़ी रणनीतिक जीत; विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    Chaitra Navratri 2026: मां अंगारमोती धाम में आस्था का सैलाब, 4500 ज्योति कलशों से रोशन होगा मंदिर; श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

    CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.