Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’
    • Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज
    • Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या है पूरा मामला?
    • DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
    • LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए नए बुकिंग नंबर; अब मिनटों में बुक होगा सिलेंडर
    • सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?
    • पंजाब की जेल में ‘सुरक्षा’ फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, बड़ी साजिश की आशंका
    • Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’, भगवंत मान सरकार को दी यह बड़ी चुनौती; जानें पूरा विवाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’

    Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’

    March 17, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पन्ना: गर्मियों का मौसम आते ही सूखा, पानी की किल्लत जैसी खबर देश के कोने-कोने से सुनने मिलती है. सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं के बाद भी कई गांवों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने मिलता है. इसी तरह के कुछ हालात मध्य प्रदेश के पन्ना में देखने मिल रहे हैं. जहां नल-जल की पानी की टंकी महज शोपीस बनकर रह गई है. वहीं हैंडपंप भी खराब पड़े हैं. जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है.

    पन्ना के गांव में पानी की समस्या

    पन्ना जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धरमपुर के ग्राम बडेरा में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. कई महीनों से वहां मौजूद 4 हैंडपंप खराब पड़े हैं. इसके अलावा नल-जल योजना द्वारा बिछाई गई पानी की पाइपलाइन और टंकी बंद पड़ी है. जो चालू ही नहीं हुई. ग्रामवासी पानी की सप्लाई पूर्ति के लिए एक निजी खेत से पानी लेने को मजबूर हैं, लिहाजा शासन की योजनाएं महज कागजों पर चल रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई.

    गांव में खराब पड़े चारों हैंडपंप, 14 पाइप डालने के बाद भी पानी नहीं

    ग्रामीण राहुल मिश्रा बताते हैं कि “कई महीनों से पानी की दिक्कत है. जिसकी शिकायत हम कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई ही नहीं होती है. गांव में चार हैंडपंप है और चारों खराब पड़े हैं. जब मिस्त्री से सुधारने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि जमीन का जलस्तर काफी नीचे पहुंच जाने से हैंडपंप भी काम नहीं कर रहे हैं. 14 पाइप डालने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है.

    निजी बोर के पानी से पूरे ग्रामीणों का गुजारा

    अगर ज्यादा पाइप डालेंगे तो उसको चलाने में दिक्कत होगी, इसलिए हैंडपंप काम नहीं कर रहे हैं. जो नल जल के द्वारा गांव में पाइप लाइन डाली गई है व टंकी भी बनाई गई है, वह भी बंद पड़ी है. पेयजल पूर्ति के लिए हम लोग एक शख्स के निजी बोर से पानी की पूर्ति कर रहे हैं.” मामले में संचित क्षेत्रपाल पीएचई मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जब इस बारे में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपने फोन का जवाब नहीं दिया. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयशंकर तिवारी ने बताया कि “इस विषय का संज्ञान नहीं है. मैं तुरंत ही संबंधित अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करने का प्रयास करता हूं.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं

    MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी

    Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी

    ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर

    Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.