हरियाणा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे करीब 5.66 लाख छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया है कि मई के दूसरे सप्ताह में परिणामों की (Haryana Board Result) घोषणा कर दी जाएगी। इस बार भी बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। उसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, सब्सिडी और मुआवजे को लेकर हुआ बड़ा ऐलान
Haryana Board Result – डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि 20 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं खत्म हो जाएगी जिसके बाद मार्किंग शुरू होगी। उत्तर पुस्तिकाओं पर ‘सीक्रेसी कोड’ लगाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं 25 फरवरी से 12वीं एवं 26 फरवरी से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरु हुई थी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं।


