Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शराब घोटाले में गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू, विजय नायर के बाद समीर महेन्द्रू गिरफ्तार

    शराब घोटाले में गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू, विजय नायर के बाद समीर महेन्द्रू गिरफ्तार

    September 28, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Arrests Started In Liquor Scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तारी (Arrests Started In Liquor Scam) का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के लिए काम करने वाले कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया तो बुधवार को ईडी ने शराब कारोबी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी को आशंका है कि अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया जा सकता है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अब मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय नायर पर सिसोदिया का नाम लेने का दबाव डाला जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें – शराब घोटाले में पहली गिरफ्तारी, विजय नायर पर एक्शन से क्यों भड़की आप ?

    संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार बढ़ती लोकप्रियता की वजह से आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है। अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहती है। उन्होंने कहा, ”विजय नायर पर दबाव बनाते थे कि मनीष सिसोदिया का नाम लो। मनीष सिसोदिया को फंसाना है, कैसे जेल में डालना है। इनका यही काम है। पहले सत्येंद्र जैन को एक फर्जी मामले में कई महीनों से गिरफ्तार करके जेल में रखा, फिर अमानतुल्लाह खान को जेल में रखा अब विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया। विजय नायर का शराब नीति से क्या लेना देना है, उसको शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया और दबाव बना रहे हैं कि सिसोदिया का नाम लो। पहले सत्येंद्र जैन, फिर अमानतुल्लाह खान फिर विजय नायर और अगले सप्ताह मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लेंगे।

    इसे भी पढ़ें – ‘सत्यमेव जयते’, उच्च न्यायालय के फैसले के बाद LG ने किया ट्वीट

    Arrests Started In Liquor Scam – संजय सिंह ने कहा कि दो तीन बार छापेमारी की गई विजय नायर के यहां, कुछ नहीं मिला। घंटों-घंटों रोज बुलाकर पूछताछ की। कुछ हासिल नहीं हुआ, मकसद क्या था, मनीष सिसोदिया का नाम लो, जिससे सिसोदिया पर कार्रवाई में आसानी हो। किसी पर भी दबाव डालकर, गिरफ्तार करके आप झूठा बयान दिलवा सकते हैं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी को कुचलने की मुहिम चला रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

    शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला : ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’

    यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला

    पटाखों को लेकर जिले में नए आदेश लागू, पढ़ें…

    गुजरात में AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने BJP को दी चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.