ईरान के हमले जंग के 14 दिनों बाद भी जारी हैं. दुबई के फाइनेंशियल हब में एक बिल्डिंग पर एक रोके गए प्रोजेक्टाइल का मलबा गिरा है. खबरों के मुताबिक ये 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरा (attack on US embassy) ऐसा हमला है. इस घटना में कोई आग नहीं लगी और न ही किसी के घायल होने की खबर है. दूसरी और इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर मिसाइल किया गया है.
दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया, “अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह घटना एक सफल इंटरसेप्शन के मलबे के कारण हुई थी, जो सेंट्रल दुबई की एक बिल्डिंग के बाहरी हिस्से से टकराया था. इस स्थिति को पूरी तरह से काबू में कर लिया गया है.”
इसे भी पढ़ें – होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत का ‘शक्ति प्रदर्शन’! युद्ध के बीच ‘INS शिवालिक’ की एंट्री; स्टैंडबाय पर तैनात हुए भारतीय युद्धपोत
दो इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर एक हेलीपैड पर एक मिसाइल गिरी. AFP के एक पत्रकार ने दूतावास परिसर से धुआं उठते हुए देखा. वहीं सुरक्षा सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की कि इस हमले का निशाना यह राजनयिक मिशन ही था.
attack on US embassy – बगदाद में अमेरिकी दूतावास की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई. शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को, दूतावास ने इराक के लिए अपने ‘लेवल 4’ सुरक्षा अलर्ट को फिर से जारी किया है. इसमें चेतावनी दी गई है कि ईरान और ईरान-समर्थित मिलिशिया समूहों ने पहले भी अमेरिकी नागरिकों, हितों और बुनियादी ढांचों पर हमले किए हैं, और वे उन्हें निशाना बनाना जारी रख सकते हैं.”

