रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंदिरों के जीर्णोद्धार और धर्मशाला के निर्माण के लिए स्वीकृति पर भाटापारा विधायक इंद्र साव के प्रश्न पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल (controversial statement of MLA) जवाब दे रहे थे. मंत्री ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सनातन की सरकार मंदिरों औऱ धर्मस्थानों के प्रति विशेष रूप से उनकी सरकार चिंतित है.
इसे भी पढ़ें – सावधान! सरगुजा में ‘बारूद’ के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC
जिसके बाद भाटापारा विधायक इंद्र साव ने कहा “इस कार्यकाल में सिर्फ एक काम की स्वीकृति मिली और वो भी अपूर्ण है. आप लोग मंदिर के नाम पर भले ही चुनाव जीत जाते हैं बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन काम कहीं नहीं दिखता. ढाई साल के कार्यकाल में कोई काम देखने को नहीं मिल रहा है.”
इसे भी पढ़ें – अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग
controversial statement of MLA – इंद्र साव के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिए. सत्ता पक्ष के विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए. भाजपा विधायकों ने कांग्रेस पर धर्म की आड़ में पैसे कमाने का आरोप लगाया. भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि धर्म का अपमान करने वाले धर्म की बात करते है. इस दौरान धर्म के नाम पर पैसे कमाने के भी आरोप विधायकों ने लगाए.


