हेल्दी और चमकदार त्वचा के लिए लोग अक्सर महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं, लेकिन ये आपकी त्वचा की सिर्फ ऊपरी देखभाल ही करते हैं. सही मायने में स्किन को नेचुरली चमकदार बनाना है तो आपको 9start rainbow diet) पोषक तत्वों से भरपूर बैलेंस डाइट लेनी चाहिए. दरअसल हमारी रोज की खानपान की आदतें न सिर्फ सेहत पर बल्कि त्वचा पर भी असर डालती हैं. एक्सपर्ट भी अक्सर ये सलाह देते हैं कि नेचुरल ग्लो पाना है तो अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा कलरफुल फ्रूट और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इस आर्टिकल में जानेंगे रेनबो डाइट के बारे में जो इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है.
रेड फूड्स खाएं?
रेनबो डाइट में आप रेड फूड्स में टमाटर, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, लाल अंगूर, चेरी, सेब, अनार, केसर, आलूबुखारा, जैसी चीजें खा सकते हैं. इससे विटामिन सी के साथ ही बी कॉमप्लेक्स और आयरन भी मिलेगा.
नारंगी-पीले रंग के फूड्स
इसमें आप नंबर वन पर गाजर को डाइट का हिस्सा बनाएं. इसके साथ ही आप शकरकंद, कद्दू, पपीता, ऑरेंज, पपीता, पीली शिमला मिर्च, नींबू, खुबानी, जैसे फल सब्जियां डाइट में शामिल करें.
हरे रंग के फूड्स
अगर हम ग्रीन कलर के फूड्स की बात करें तो इसमें अलग-अलग हरी सब्जियां ले सकते हैं जैसे पालक, हरी मेथी, केल और बाकी के साग. इसके अलावा लेट्यूस, नाशपाती, पत्ता गोभी, ब्रोकली, धनिया, पुदीना, मटर, शिमला मिर्च, अंगूर, कीवी, करेला, खीरा, एवोकाडो, हरी मिर्च, आंवला, ग्रीन सेब, अमरूद.
नीले और बैंगनी फूड्स
आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी, काले अंगूर, बैंगनी पत्ता गोभी, ब्लैकबेरी, बैंगन, जामुन, (start rainbow diet) ब्लू पोटेटो, प्लम, पैशन फ्रूट, जैसी चीजों को शामिल करें.
क्यों फायदेमंद है रेनबो डाइट?
रेनबो डाइट करना मुश्किल भी नहीं है और दूसरी चीज इसके फायदे ही फायदे हैं. अलग-अलग रंग के फल और सब्जियों में कई तरह के अलग विटामिन-मिनरल्स और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जब डेली डाइट में इन कलरफुल फूड्स को शामिल करते हैं तो त्वचा की कोशिकाएं मजबूत बनती हैं और कोलेजन भी बूस्ट होता है.


