मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2047 के विकसित भारत में हरियाणा की अग्रणी भूमिका रहेगी. इसके लिए हरियाणा निरंतर प्रयास कर रहा है. उन्होंने विकसित भारत का लक्ष्य देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार (growth engine of country) और गरीब उत्थान के चार स्तंभों पर काम करने क आह्वान किया है.
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार इन सभी पर तेजी से कार्य कर रही है. आज हरियाणा का किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती, बागवानी में बेहतर कार्य कर रही है. राज्य में लीची, अमरूद, किन्नू और स्ट्रॉबेरी के लिए चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा और किसानों तथा युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. आज महिलाएं कृषि, हैल्थ, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भरपूर योगदान दे रही हैं. प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए स्टार्टअप नीति बनाई है. गरीब उत्थान के लिए मजबूती से कार्य किया जा रहा है. आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम जनधन खाता योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है.
growth engine of country – मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने फ्यूचर डिपार्टमेंट बनाया है. इसका मकसद है कि आने वाले समय में लंबे समय को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए. हर क्षेत्र में व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सके. इसी सोच के साथ हरियाणा सरकार विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं को शोध के लिए प्रोत्साहित कर रही है ताकि विश्वविद्यालयों के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में शोध कर सकें और यह पहचान सकें कि किन-किन क्षेत्रों में क्या समस्याएं हैं.


