Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » PFI के खिलाफ धरपकड़ जारी, 8 राज्यों के करीब 200 लोग हिरासत में

    PFI के खिलाफ धरपकड़ जारी, 8 राज्यों के करीब 200 लोग हिरासत में

    September 27, 2022 देश 3 Mins Read
    Action Against PFI
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  के खिलाफ कार्रवाई (Action Against PFI) जारी है। खबर है कि मंगलवार सुबह करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 30 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। इस दौरान 8 राज्यों में पुलिस ने रेड की है। हाल ही में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 13 राज्यों में छापे मारकर 100 से ज्यादा पीएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा में नहीं होगा नए अध्यक्ष के लिए चुनाव, जेपी नड्डा ही संभालेंगे 2024 तक कमान

    खबरें हैं कि राज्यों की पुलिस उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, कर्नाटक, दिल्ली औऱ महाराष्ट्र में तलाशी कर रही है। खबर है कि हिंसक प्रदर्शनों की योजना से जुड़े इनपुट मिलने के बाद छापे मारे गए थे। शीर्ष खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि सुबह 6 बजे तक 7 राज्यों में 200 ठिकानों पर रेड कर 170 से ज्यादा कैडर्स को हिरासत में ले लिया गया था।

    Action Against PFI – एक खुफिया नोट से पता चला है कि पीएफआई सरकारी एजेंसियों, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के नेताओं और संगठन को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। नोट के अनुसार, नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में अपने वरिष्ठ नेताओं को रखे जाने के बाद पीएफआई कार्यकर्ता नाराज हैं।नोट में आगे कहा गया है कि पीएफआई ने सरकार के खिलाफ हिंसक जवाबी कार्रवाई का फैसला किया है। खबर है कि पीएफआई ने ‘बयाथीस’ का रास्ता चुना है। यह अरबी शब्द है जिसका मतलब ‘मौत का सौदागर’ या ‘फिदायीन’ होता है, जो अपने आमिर के लिए मरने या मारने की कसम खाते हैं।

    इसे भी पढ़ें – गहलोत के व्यवहार ने बढ़ाई कांग्रेस हाईकमान की चिंता, चुकानी होगी कीमत

    खबर है कि NIA, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां इन 8 राज्यों में रेड कर रही हैं। असम से 7 पीएफआई नेताओं को  गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कर्नाटक में 45 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें स्थानीय तहसीलदार के सामने पेश किया जाएगा और न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी। कहा जा रहा है कि गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए इन पीएफआई नेताओं ने या तो एनआईए को रोकने की कोशिश की और पहले विरोध प्रदर्शन किए थे या स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ाया था।

    पुणे में राज्य की पुलिस ने कथित फंडिंग मामले में पूछताछ के लिए 6 पीएफआई समर्थकों को हिरासत में लिया है। खबर है कि यूपी के सियाना और सारूपुर में कार्रवाई की गई। साथ ही मेरठ, बुलंदशहर और सीतापुर से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इधर, राजधानी दिल्ली में शाहीन बाग और जामिया समेत कई इलाकों में छापे चल रहे हैं। रेड के दौरान करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रहस्य: दुनिया के सबसे अमीर मंदिर में फूल कहां से आते हैं? भगवान के श्रृंगार के लिए नहीं खरीदे जाते हैं फूल

    नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट

    भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया

    डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’

    छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: चेन्नई से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार, लापरवाही के बाद कंपनी का लाइसेंस भी रद्द

    दुर्गापुर रेप केस : पुलिस को दोस्त पर शक क्यों? पीड़िता के दोस्त की गिरफ्तारी से केस का रुख बदला

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.