Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!
    • Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना
    • Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”
    • Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन
    • बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल
    • LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल
    • संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
    • थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल?

    भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल?

    March 12, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    leader of illegal gang
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठता था. इस गिरोह का मास्टरमाइंड आकाश उर्फ भूरा हड्डी (leader of illegal gang) उर्फ आकाश नीलकंठ है, जिसने इल्लीगल गैंग नाम से एक गिरोह बना रखा था. पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब उसकी शादी की बारात निकलने की तैयारी चल रही थी.

    पुलिस के मुताबिक, आकाश उर्फ भूरा हड्डी ने इल्लीगल गैंग नाम से एक गिरोह बना रखा था. इस गिरोह में करीब 15 युवक और एक युवती शामिल बताए जा रहे हैं. ये लोग पहले किसी व्यक्ति को टारगेट करते थे और फिर उसे फंसाने की साजिश रचते थे. इसके बाद उस व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाया जाता था और फिर उससे बड़ी रकम की मांग की जाती थी.

    इस गिरोह का हालिया शिकार कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक पुजारी बना. आरोप है कि गिरोह ने योजना के तहत एक युवती को रात के समय पुजारी के घर भेजा. जैसे ही पुजारी ने दरवाजा खोला, युवती घर में घुस गई और शोर मचाने लगी. थोड़ी ही देर में 10 से 15 युवक भी वहां पहुंच गए. सभी ने मिलकर पुजारी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

    इसके बाद आरोपियों ने पुजारी को जबरन एक वाहन में बैठाया और उसे एक कमरे में ले जाकर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसे लगातार पीटा गया और पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई. गिरोह के सदस्यों ने पुजारी को मानसिक रूप से डराकर उससे आठ लाख रुपये की मांग की.

     leader of illegal gang – पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह हाल ही में गांधी नगर इलाके में हुए एक हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह

    पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत

    विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे

    “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; टूट गई शादी

    जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरेलू कलह या कुछ और

    CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.